Trusted Source Image

RRB Technician Grade 3 Result 2026: आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 रिजल्ट व कटऑफ जारी, स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव

Santosh Kumar | May 30, 2026 | 01:16 PM IST | 1 min read

आरआरबी ने टेक्नीशियन ग्रेड-III पदों के लिए 6, 9 और 10 मार्च, को आयोजित सीबीटी के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) और मेडिकल जांच के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है।

आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2025 के नतीजे और कट-ऑफ अंक घोषित कर दिए हैं। सभी क्षेत्रीय आरआरबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटों, जैसे rrbahmedabad.gov.in पर आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 के नतीजे जारी कर दिए हैं। नतीजों के साथ-साथ, बोर्ड ने श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं। आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है।

उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर स्कोरकार्ड देख सकते हैं। यह सुविधा 16 जून तक उपलब्ध रहेगी। डीवी के लिए चयनित उम्मीदवारों को कॉल लेटर और अन्य निर्देश ईमेल, एसएमएस व वेबसाइट के जरिए भेजे जाएंगे।

RRB Technician Grade 3 Result 2026: डीवी व मेडिकल टेस्ट संबंधी विवरण

आरआरबी ने सीईएन 02/2025 के तहत टेक्नीशियन ग्रेड-III पदों के लिए 6, 9 और 10 मार्च, को आयोजित सीबीटी के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) और मेडिकल जांच के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है।

डीवी के बाद, मेडिकल जांच के लिए रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपियां ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ जमा करनी होंगी और सर्टिफिकेट्स की स्कैन कॉपियां पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी।

Also readRRB Paramedical Result 2026: आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट www.rrbcdg.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें

RRB Technician Result 2026: आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 रिजल्ट कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं-

  • आरआरबी की सबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर विजिट करें।
  • 'आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
  • आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • उम्मीदवार इसमें रोल नंबर की जांच करें और डाउनलोड करें।

RRB Technician Grade 3 Cutoff 2026: आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 कटऑफ

1780127859929दस्तावेज सत्यापन हेतु शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के कट-ऑफ अंक। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications