AIAPGET 2025: एआईएपीजीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन exams.nta.ac.in/AIAPGET/ पर शुरू, आवेदन शुल्क, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | May 12, 2025 | 08:11 PM IST | 1 min read
एएसीसीसी, सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, राष्ट्रीय संस्थानों, केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों में अखिल भारतीय कोटा सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगा। काउंसलिंग में एनटीए की कोई भूमिका नहीं है।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर आयुष पाठ्यक्रमों (आयुर्वेद, होम्योपैथी, सिद्ध और यूनानी) में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AIAPGET/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एआईएपीजीईटी 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 8 जून रात 11:50 बजे तक है। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 9 जून है। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 10 जून से 12 जून तक अपने आवेदन पत्र में वांछित बदलाव कर सकते हैं।
AIAPGET 2025: आवेदन शुल्क
- सामान्य (यूआर) कैटेगरी के लिए 2700 रुपये
- सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-(एनसीएल) के लिए 2450 रुपये
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 1800 रुपये
- थर्ड जेंडर के लिए 1800 रुपये
AIAPGET 2025: एडवांस सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड डेट
एआईएपीजीईटी 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एडवांस सिटी स्लिप 24 जून को जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड डेट 30 जून को जारी किया जाएगा।
AIAPGET 2025 Exam date: परीक्षा तिथि
ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 4 जुलाई 2025 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा। परीक्षा की अवधि दो घंटे (120 मिनट) होगी।
AIAPGET 2025: टेस्ट पेपर लैंग्वेज
आयुर्वेद - अंग्रेजी और हिंदी
होम्योपैथी - केवल अंग्रेजी
सिद्ध - अंग्रेजी और तमिल
यूनानी - अंग्रेजी और उर्दू
एआईएपीजीईटी 2025 शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 'अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा 2025' नामक एक एकल प्रवेश परीक्षा होगी, जिसमें देश भर के सभी आयुष कॉलेजों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों/डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति में एमडी/एमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय और राज्य कोटा सीटों के लिए आयोजित की जाती है।
कोई अन्य आयुष कॉलेज, संस्थान/विश्वविद्यालय/डीम्ड विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आयुष एमडी/एमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई अलग प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार