NMMSS 2024: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए पंजीकरण शुरू, अंतिम तिथि 31 अगस्त
Abhay Pratap Singh | July 2, 2024 | 07:15 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कक्षा 9 से 12वीं तक के मेधावी स्कूली छात्रों को दी जाती है।
नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) के तहत आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए 30 जून से राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) खोल दिया है। उम्मीदवार एनएसपी की वेबसाइट scholarship.gov.in पर जाकर NMMS 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर एनएमएमएस 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। एनएसपी पोर्टल अब वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के साथ-साथ नई और नवीनीकरण छात्रवृत्ति आवेदन के लिए खुला है।
एनएसपी पोर्टल पर ओटीआर एप्लीकेशन लॉन्च किया गया है, जो एक नया होम पेज, मोबाइल ऐप और अपडेटेड वेब वर्जन पेश करता है। इस एप्लीकेशन में एडवांस टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। ओटीआर 14 अंकों की एक यूनिक संख्या है जिसे आधार या आधार नामांकन आईडी के आधार पर जारी किया जाता है, जो छात्रों के शैक्षणिक जीवनचक्र के लिए मान्य होती है।
एनएसपी पोर्टल पर एनएमएमएसएस सत्यापन प्रक्रिया दो चरणों में लेवल-1 सत्यापन संस्थान नोडल अधिकारी (आईएनओ) द्वारा और लेवल-2 सत्यापन जिला नोडल अधिकारी (डीएनओ) द्वारा आयोजित किया जाएगा। एनआईओ (एल-1) सत्यापन की अंतिम तिथि 15 सितंबर और डीएनओ (एल-2) सत्यापन की आखिरी तिथि 30 सितंबर है।
NMMSS 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार एनएमएमएस 2024 के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना की वेबसाइट scholarship.gov.in पर जाएं।
- न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- पंजीकरण के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद, सबमिट पर क्लिक करें और पेज को डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
NMMS Scheme 2024: एनएमएमएस योजना क्या है?
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कक्षा 9 से 12वीं तक के मेधावी स्कूली विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है, ताकि कक्षा 8 में उनकी पढ़ाई छोड़ने की दर में कमी लाई जा सके। साथ ही, एनएमएमएस के माध्यम से उन्हें माध्यमिक स्तर पर अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम