NMDC Bharti 2024: नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने अप्रेंटिस पद पर निकाली भर्तियां, जानें चयन प्रक्रिया
Abhay Pratap Singh | February 4, 2024 | 10:48 AM IST | 1 min read
अप्रेंटिस पद के लिए भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। चयनित कैंडिडेट को सरकारी नियम के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएमडीसी) अप्रेंटिस पदों के लिए 120 रिक्तियों पर भर्ती करेगा। इस भर्ती अभियान के तहत फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक डीजल व मैकेनिक (मोटर वाहन) समेत अन्य पद वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर भरे जाएंगे।
एनएमडीसी ने आधिकारिक वेबसाइट https://www.nmdc.co.in/careers पर अप्रेंटिस पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनएनडीसी की वेबसाइट देख सकते हैं।
अप्रेंटिस पद के चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए संबंधित ट्रेड में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा उम्मीदवार को आईटीआई पास होना अनिवार्य है। साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इंटरव्यू में पास कैंडिडेट का मेडिकल टेस्ट भी कराया जाएगा।
मैकेनिकल, इलेक्ट्रीशियन और फिटर ट्रेड के लिए उम्मीदवारों का इंटरव्यू 22, 23 और 24 फरवरी को होगा। जबकि वेल्डर, मशीनिस्ट, मेकेनिकल मोटर व्हीकल के पद पर भर्ती के लिए 25 और 26 फरवरी को साक्षात्कार का आयोजन प्रशिक्षण संस्थान, बीआईओएम, बचेली कॉम्प्लेक्स, बचेली, पिन कोड- 494553, जिला दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ में किया जाएगा।
एनएमडीसी अप्रेंटिस के 120 रिक्तियों में इलेक्ट्रिशियन के 30 पद, मैकेनिक डीजल के 25 पद, मैकेनिक (मोटर वाहन), फिटर व वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिकल) के 20-20 पद और मशीनिस्ट के 5 पद भरेगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार वेतन भी दिया जाएगा।
अगली खबर
]IIM Sambalpur: आईआईएम संबलपुर के इको-फ्रेंडली स्थायी परिसर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
समारोह में एनबीसीसी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक केपी. महादेवास्वामी ने कहा कि 64000 वर्ग मीटर के निर्मित क्षेत्र वाली 32 इमारतों और 200 एकड़ में फैला यह आईआईएम संबलपुर सुविधाओं के साथ पूरा किया गया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम