Santosh Kumar | February 4, 2026 | 06:23 PM IST | 1 min read
ईएमआरएस एसएसई टियर 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की पर मिली आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की अपडेट कर दी गई है।

नई दिल्ली: नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स ने आधिकारिक तौर पर ईएमआरएस एसएसई फाइनल आंसर की 2025 जारी कर दी है। ईएसएसई 2025 टियर-1 परीक्षा की फाइनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। जो उम्मीदवार दिसंबर 2025 में हुई टियर-1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ईएमआरएस एसएसई फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
ईएमआरएस एसएसई 2025 भर्ती के जरिए कुल 7267 पदों को भरा जाना है। ईएमआरएस एसएसई 2025 टियर 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की पर मिली आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की अपडेट कर दी गई है।
ईएमआरएस एसएसई टियर 1 परीक्षा की फाइनल आंसर की अब पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें सभी सेट (ए, बी, सी, डी) के सही जवाब दिए गए हैं। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं।
Also readEMRS Result 2026: ईएमआरएस एसएसई टियर 1 का परिणाम nests.tribal.gov.in पर जारी, डाउलोड करें
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम ईएमआरएस एसएसई 2025 फाइनल आंसर की चेक कर सकते हैं-
फाइनल आंसर की के आधार पर, टियर-1 के कट-ऑफ मार्क्स और रिजल्ट पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। सफल उम्मीदवार अब टियर-2 की तैयारी कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।
यह रिजल्ट उन उम्मीदवारों के लिए है जो 8 नवंबर को हुई मेन्स परीक्षा में शामिल हुए। सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें इंटरव्यू राउंड के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर की लिस्ट है।
Santosh Kumar