NMAT 2025 Registration: एनएमएटी रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त से mba.com/exams/nmat पर शुरू, महत्वपूर्ण तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | July 31, 2025 | 09:51 AM IST | 1 min read
एनएमएटी 2025 स्कोर की सहायता से उम्मीदवार भारत के 58 संस्थानों के प्रमुख एमबीए और अन्य प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
Practice with the NMAT sample papers to improve speed, accuracy, and exam strategy. Download now and boost your NMAT preparation.
Download EBookनई दिल्ली: ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन काउंसिल (GMAC) द्वारा कल यानी 1 अगस्त से नरसी मोनजी मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (NMAT 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mba.com/exams/nmat पर जाकर एनएमएटी 2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
NMAT 2026: Sample Paper | Mock Test | Preparation tips | Syllabus | Logical Reasoning
Check: NMAT 2025 Question Paper | Quant Formula
NMAT 2026: Top 20 Language Skills Topics for 90+ Marks
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
एनएमएटी 2025 स्कोर की सहायता से उम्मीदवार भारत के 58 संस्थानों के प्रमुख एमबीए और अन्य प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। भारत के अलावा, एनएमएटी स्कोर दक्षिण अफ्रीका के 10, फिलीपींस के 8, नाइजीरिया के 7, मोरक्को के 1 और हंगरी के 1 संस्थानों द्वारा भी स्वीकार किए जाते हैं।
NMAT 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
एनएमएटी 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच उम्मीदवार यहां कर सकते हैं:
- पंजीकरण शुरू - 1 अगस्त, 2025
- अंतिम तिथि: 10 अक्टूबर, 2025
- शेड्यूलिंग प्रारंभ - 1 अगस्त, 2025
- शेड्यूलिंग समाप्ति - 14 अक्टूबर, 2025
- परीक्षा प्रारंभ तिथि - 5 नवंबर, 2025
- परीक्षा की अंतिम तिथि - 19 दिसंबर, 2025
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। पेपर में कुल 108 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए दो घंटे यानी 120 मिनट का समय मिलेगा। उम्मीदवारों को अंक सुधारने के लिए दोबारा एनएमएटी परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।
आगे कहा गया कि, “अभ्यर्थी अपने स्कोर का तुरंत पूर्वावलोकन कर सकते हैं तथा 48 घंटों के भीतर आधिकारिक स्कोरकार्ड देख सकते हैं।” अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को जीएमएसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
NMAT 2025 Registration Date: पंजीकरण कैसे करें
उम्मीदवार NMAT 2025 पंजीकरण के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- जीएमएसी की वेबसाइट mba.com/exams/nmat पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके और पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]NEET PG 2025 Admit Card: नीट पीजी एडमिट कार्ड natboard.edu.in पर जारी, 3 अगस्त को एक शिफ्ट में एग्जाम
परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से नीट पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार