Trusted Source Image

AILET 2024 3rd Merit List 2024: एनएलयू दिल्ली एलएलएम तीसरी मेरिट सूची nationallawuniversitydelhi.in पर जारी

Saurabh Pandey | May 16, 2024 | 06:58 PM IST | 1 min read

AILET LLM काउंसलिंग पंजीकरण 15 दिसंबर 2023 को शुरू हुआ था और आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2023 थी।

एनएलयू एलएलएम की तीसरी मेरिट सूची जारी हो चुकी है। (आधिकारिक वेबसाइट)
एनएलयू एलएलएम की तीसरी मेरिट सूची जारी हो चुकी है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) दिल्ली ने एलएलएम कार्यक्रम के लिए ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (एआईएलईटी 2024) की तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने एलएलएम काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट, nationallawuniversitydelhi.in के माध्यम से एआईएलईटी 2024 एलएलएम तीसरी मेरिट सूची चेक कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को एआईएलईटी तीसरी मेरिट सूची देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एडमिट कार्ड नंबर या रोल नंबर का उपयोग करना होगा।

एलएलएम कार्यक्रम में प्रवेश के लिए चयनित उम्मीदवारों की आईलेट तीसरी प्रोविजनल मेरिट सूची उपलब्ध रिक्तियों पर आधार पर जारी की गई है।आईलेट एलएलएम काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 15 दिसंबर 2023 को शुरू हुआ था और आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2023 थी।

Also read Allahabad University PG Admission 2024: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीएटी पंजीकरण allduniv.ac.in पर शुरू

आईलेट एलएलएम तीसरी प्रोविजनल मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों को 21 मई सुबह 11 बजे तक शेष शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि कोई उम्मीदवार स्वीकृति शुल्क का भुगतान करने में विफल रहता है, तो उसका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा और ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीकृत लोगों के बीच योग्यता क्रम के मुताबिक अगले उम्मीदवार को सीट की पेशकश की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications