NIT Hamirpur Student Suicide: एनआईटी हमीरपुर के छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Press Trust of India | March 3, 2025 | 03:37 PM IST | 2 mins read
हमीरपुर पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि छात्र के परिवार को सूचित कर दिया गया है।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हमीरपुर (NIT Hamirpur) के अंतिम वर्ष के एक छात्र ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है। उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले अयांश शर्मा हिमाचल प्रदेश एनआईटी के छात्र थे और दोहरी डिग्री पाठ्यक्रम में अध्ययनरत थे।
अयांश शर्मा रविवार शाम को अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से लटके पाए गए। छात्रों ने तुरंत एनआईटी प्रशासन को सूचना दी जिसके बाद मामला पुलिस को सौंपा गया। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि छात्र के परिवार को सूचित कर दिया गया है।
आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एनआईटी की रजिस्ट्रार अर्चना संतोष नानोटी ने कहा कि छात्र पढ़ने में अच्छा था। उसने यह कदम क्यों उठाया है इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। संस्थान प्रबंधन को सुबह के समय ही छात्र की आत्महत्या का पता चला था।
रजिस्ट्रार ने बताया कि संस्थान द्वारा छात्रों की सुविधा के लिए योगा, मेडिटेशन व अन्य गतिविधियां करवाई जाती हैं, जिससे उनका ध्यान ऐसी गतिविधियों में न रहे। उन्होंने घटना पर दुःख जताते हुए कहा कि संस्थान इस घटना से काफी आहत है। छात्र के मौत के कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
एनआईटी हमीरपुर के डायरेक्टर प्रो सूर्यवंशी ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान इस मामले की गहराई से जांच करेगा। एनआईटी हमीरपुर दो साल बाद एक बार फिर छात्र की मौत से चर्चा में आ गया है। जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने बाद वह अपनी डिग्री पूरी करने वाला था।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट
http://www.aasra.info/
की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के
हेल्पलाइन
नं
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र