NISER NEST 2025 Result: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट रिजल्ट nestexam.in पर जारी, डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | July 10, 2025 | 02:20 PM IST | 1 min read
नेस्ट 2025 के लिए एसएमएएस और एमएपी के कटऑफ मानदंड भी आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर जारी कर दिए गए हैं।
Candidates can download NEST Question/Sample Papers from here.
Download Nowनई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, भुवनेश्वर और मुंबई विश्वविद्यालय के यूएम-डीएई सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंसेज द्वारा आयोजित नेस्ट 2025 का परिणाम आज, 10 जुलाई, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपनी एप्लिकेशन आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करके नेस्ट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नेस्ट 2025 स्कोरकार्ड केवल योग्य उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, अंक, फोटो, प्रतिशत, रैंक और श्रेणी रैंक के साथ-साथ चयनित और योग्य उम्मीदवारों का विवरण शामिल है।
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट स्कोरकार्ड के साथ नेस्ट 2025 के लिए एसएमएएस (सेक्शन-वार न्यूनतम स्वीकार्य स्कोर) और एमएपी (न्यूनतम स्वीकार्य पर्सेंटाइल) के कटऑफ मानदंड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
NISER NEST 2025 Result: अनुभाग-वार न्यूनतम स्वीकार्य अंक
ये मानदंड तय करते हैं कि उम्मीदवार प्रवेश के योग्य हैं या नहीं। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, परीक्षा से एक गणित का प्रश्न हटा दिया गया है और सभी उम्मीदवारों के गणित के अंकों में फिर से बदलाव किया गया है।
| विषय |
सामान्य/ईडबल्यूएस/जेके |
ओबीसी |
एससी/एसटी/दिव्यांग |
|---|---|---|---|
|
जीवविज्ञान |
8.652 |
7.7868 |
4.326 |
|
रसायन विज्ञान |
9.646 |
8.6814 |
4.832 |
|
गणित |
9.83794 |
8.854146 |
4.91897 |
|
भौतिकी |
9.81 |
8.829 |
4.905 |
NEST 2025 Result: नेस्ट मैप पर्सेंटाइल
मेरिट सूची में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को कम से कम निम्नलिखित पर्सेंटाइल अंक प्राप्त करने होंगे:
- सामान्य/ईडबल्यूएस/जेके: ≥ 95 पर्सेंटाइल
- ओबीसी: ≥ 90 पर्सेंटाइल
- एससी/एसटी/पीडबल्यूडी: ≥ 75 पर्सेंटाइल
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी