NIPER JEE 2024: एनआईपीईआर जेईई पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, परीक्षा पैटर्न और एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | May 30, 2024 | 09:53 AM IST | 1 min read
NIPER JEE 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक आज रात 8 बजे तक सक्रिय रहेगा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER) गुवाहाटी की ओर से आज यानी 30 मई को NIPER संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार एनआईपीईआर जेईई 2024 आवेदन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट niperguwahati.ac.in पर जाकर भर सकते हैं।
एनआईपीईआर जेईई आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क का भी भुगतान करना होगा। पाठ्यक्रम और कैटेगरी के अनुसार आवेदकों के लिए एप्लीकेशन शुल्क अलग-अलग तय की गई है। NIPER JEE 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक आज रात 8 बजे तक सक्रिय रहेगा।
NIPER JEE 2024 परीक्षा का आयोजन 15 जून को देश भर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। एनआईपीईआर जेईई परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। NIPER JEE एग्जाम 2024 दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
Also read JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस 2024 आधिकारिक प्रश्न पत्र जारी, jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड करें
पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद परीक्षा प्राधिकरण आधिकारिक वेबसाइट पर NIPER JEE 2024 एडमिट कार्ड जारी करेगा। NIPER JEE 2024 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा। NIPER JEE हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
एनआईपीईआर जेईई परीक्षा भारत में स्थित सात संस्थानों एनआईपीईआर अहमदाबाद, एनआईपीईआर गुवाहाटी, एनआईपीईआर हाजीपुर, एनआईपीईआर हैदराबाद, एनआईपीईआर कोलकाता, एनआईपीईआर रायबरेली और एनआईपीईआर एसएएस नगर (मोहाली) में फार्मेसी में मास्टर्स और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
NIPER JEE 2024 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में एनआईपीईआर जेईई 2024 परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | परीक्षा |
|---|---|
|
कुल अंक |
200 अंक |
|
कुल प्रश्न |
200 एमसीक्यू |
|
अंकन योजना |
|
|
परीक्षा की भाषा |
अंग्रेजी |
|
परीक्षा स्कोर स्वीकार करने वाले कॉलेज |
एनआईपीईआर (मोहाली), एनआईपीईआर रायबरेली, एनआईपीईआर कोलकाता, एनआईपीईआर अहमदाबाद, एनआईपीईआर हाजीपुर, एनआईपीईआर गुवाहाटी |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग