Trusted Source Image

NIOS: एनआईओएस ने कौशल विकास और उद्योग संपर्क को बढ़ावा देने के लिए लघु उद्योग भारती के साथ एलओआई साइन किया

Abhay Pratap Singh | January 21, 2026 | 06:43 PM IST | 1 min read

इस पहल की संकल्पना और क्रियान्वयन एनआईओएस के निदेशक (व्यावसायिक शिक्षा) डॉ. टीएन गिरि के नेतृत्व में किया गया है।

आशय पत्र पर एनआईओएस के सेक्रेटरी कर्नल शकील अहमद तथा लघु उद्योग भारती के नेशनल जनरल सेक्रेटरी ओम प्रकाश गुप्ता ने साइन किए।
आशय पत्र पर एनआईओएस के सेक्रेटरी कर्नल शकील अहमद तथा लघु उद्योग भारती के नेशनल जनरल सेक्रेटरी ओम प्रकाश गुप्ता ने साइन किए।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने लघु उद्योग भारती (Laghu Udyog Bharati) के साथ एक आशय पत्र (Letter of Intent) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत करना, कौशल विकास को बढ़ावा देना तथा उद्योग-शिक्षा सहयोग को बेहतर बनाना है।

इस पहल की संकल्पना और क्रियान्वयन एनआईओएस के निदेशक (व्यावसायिक शिक्षा) डॉ. टीएन गिरि के नेतृत्व में किया गया है। उद्योग संपर्क को मजबूत करने तथा शिक्षार्थी-केंद्रित व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयास इस सहयोग को आकार देने में महत्वपूर्ण रहे हैं।

आशय पत्र पर एनआईओएस के सेक्रेटरी कर्नल शकील अहमद तथा LUB की ओर से लघु उद्योग भारती के नेशनल जनरल सेक्रेटरी ओम प्रकाश गुप्ता ने साइन किए।

यह लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) एनआईओएस के चेयरमैन प्रो अखिलेश मिश्रा और क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख कृपाशंकर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में साइन किया गया, जो कौशल विकास पहलों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Also readNIOS 10th, 12th Result 2025: एनआईओएस क्लास 10वीं-12वीं अक्टूबर-नवंबर के रिजल्ट results.nios.ac.in पर जारी

हस्ताक्षर कार्यक्रम एनआईओएस मुख्यालय, नोएडा में एनआईओएस एवं लघु उद्योग भारती द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित औद्योगिक बैठक में संपन्न हुआ। इस दौरान दोनों संस्थाओं के उद्योग प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

आधिकारिक बयान के अनुसार, “यह आशय पत्र एनआईओएस और लघु उद्योग भारती की इस साझा मंशा को दर्शाता है कि वे संरचित कौशल प्रशिक्षण, अकादमिक सहयोग तथा उद्योग समर्थित प्रशिक्षण अवसंरचना के क्षेत्रों में मिलकर नए अवसरों की तलाश करेंगे।”

इस अवसर पर प्रोफेसर अखिलेश मिश्रा ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह साझेदारी एनआईओएस के व्यावसायिक शिक्षार्थियों की कार्यबल तत्परता एवं रोजगारयोग्यता को सशक्त बनाएगी तथा कार्यरत जनशक्ति के अकादमिक उन्नयन में भी योगदान देगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications