Santosh Kumar | March 27, 2026 | 09:16 PM IST | 2 mins read
चरण-2 (यूजी कार्यक्रमों) की परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर, केन्द्र, रिपोर्टिंग समय तथा अन्य निर्देशों का विवरण संबंधित प्रवेश पत्र में दिया जाएगा।
Download FREE NIFT sample papers to practice exam-level questions, understand the latest pattern, improve speed, accuracy and boost your NIFT preparation.
Download Now
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) ने अपने पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए स्टेज-2 इंटरव्यू की तारीखों से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एमडेस, एमएफएम और एमएफटेक जैसे पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए स्टेज-2 के पर्सनल इंटरव्यू 6 अप्रैल से शुरू होंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना ऑफिशियल वेबसाइट nift.ac.in या exams.nta.nic.in/niftee पर देख सकते हैं।
NIFT 2027: Syllabus | Sample Papers | Sketching Practice | Design Principles
NIFT 2027: 500+ Fashion GK Questions | Design Thinking | BDes vs BFTech
NIFT 2027: GK and CA Questions- Preparation Tips | GAT Case Study Ques
NIFT Campuses Accepting CMR Between: 100 to 1000 | 1000 to 1500 | 2000 to 5000
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए विभिन्न यूजी और पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु, देश भर के 97 शहरों में स्थित 129 परीक्षा केंद्रों पर 8 फरवरी को निफ्ट प्रवेश परीक्षा का पहला चरण आयोजित किया।
चरण-1 के परिणाम 20 मार्च को घोषित किए गए थे। चरण-2 के लिए उम्मीदवारों का चयन, चरण-1 में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तथा निफ्ट द्वारा निर्धारित श्रेणी-वार सीट मैट्रिक्स और चयन मानदंडों के अनुसार किया गया है।
पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए चरण 2 (पर्सनल इंटरव्यू) 6 से 11 अप्रैल तक, केवल नई दिल्ली में होगा। चयनित उम्मीदवारों इंटरव्यू कॉल लेटर में बताई गई तारीख, समय और रिपोर्टिंग निर्देशों के अनुसार, निर्धारित स्थान पर उपस्थित हों।
अंडरग्रेजुएट (यूजी) प्रोग्राम के चरण 2 के लिए, बैचलर ऑफ़ डिजाइन के लिए तय शहरों में सिचुएशन टेस्ट होगा, जिसमें अभ्यर्थियों की मॉडल निर्माण, सामग्री प्रबंधन, सृजनात्मकता एवं नवाचार क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा।
बीडेस (एनएलईए) अभ्यर्थियों के लिए स्टूडियो टेस्ट एवं साक्षात्कार उसी दिन संबंधित परीक्षा केन्द्र पर किया जाएगा। बीडेस (कारीगर श्रेणी) के अभ्यर्थियों के लिए कारीगर कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन भी उसी दिन होगा।
Also readNIFTEE 2026 Result: निफ्ट प्रवेश परीक्षा रिजल्ट exams.nta.nic.in/niftee पर जारी
बीएफटेक (एनएलईए) अभ्यर्थियों के लिए तकनीकी योग्यता परीक्षा (टीएटी) (ओएमआर आधारित) तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार उसी दिन किया जाएगा। चरण-2 यूजी कार्यक्रमों के लिए 20 शहरों में होगा।
चरण-2 (यूजी कार्यक्रमों) की परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर, केन्द्र, रिपोर्टिंग समय तथा अन्य निर्देशों का विवरण संबंधित प्रवेश पत्र में दिया जाएगा, जिसे नियत समय पर जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाएं।