NID DAT 2025: एनआईडी डीएटी पंजीकरण का कल आखिरी दिन, admissions.nid.edu से करें अप्लाई
Saurabh Pandey | December 2, 2024 | 01:15 PM IST | 1 min read
सभी एनआईडी परिसरों में प्रस्तावित बीडीएस और एमडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा दो चरणों - एनआईडी डीएटी प्रीलिम्स और एनआईडी डीएटी मेन्स में आयोजित की जाएगी। एनआईडी डीएटी प्रीलिम्स परीक्षा 5 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (डीएटी) 2025 के लिए कल यानी 3 दिसंबर आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने एनआईडी डीएटी 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाकर आखिरी तारीख से पहले आवेदन पत्र भर सकते हैं।
NID DAT 2025 एप्लिकेशन एडिट विंडो 4 दिसंबर, 2024 शाम 4 बजे से 9 दिसंबर 2024 शाम 4 बजे तक खुली रहेगी। आवेदन करेक्शन विंडो का उपयोग करके उम्मीदवार एनआईडी डीएटी 2025 आवेदन पत्र में कुछ विवरणों में सुधार कर सकेंगे।
NID DAT 2025: परीक्षा तिथि
सभी एनआईडी परिसरों में प्रस्तावित बीडीएस और एमडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा दो चरणों - एनआईडी डीएटी प्रीलिम्स और एनआईडी डीएटी मेन्स में आयोजित की जाएगी। एनआईडी डीएटी प्रीलिम्स परीक्षा 5 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।
NID DAT 2025: एनआईडी डीएटी शेड्यूल
| एनआईडी डीएटी शेड्यूल |
तिथि |
|---|---|
|
NID DAT 2025 आवेदन की शुरुआत |
3 सितंबर 2024 |
|
NID DAT 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि |
3 दिसंबर 2024 (शाम 4 बजे) |
|
राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान करेक्शन प्रक्रिया |
4 दिसंबर 2024 (शाम 4 बजे) से 9 दिसंबर 2024 (शाम 4 बजे) |
|
एनआईडी डीएटी 2025 प्रवेश पत्र जारी करने की डेट |
24 दिसंबर 2024 (शाम 4 बजे) |
|
एनआईडी डीएटी 2025 (प्रीलिम्स) |
5 जनवरी 2025 |
NID DAT 2025: बीडेस शुल्क
- सामान्य, सामान्य-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल - 3,000 रुपये
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी - 1,500 रुपये
- ओवरसीज उम्मीदवारों के लिए (अतिसंख्य) - 5,000 रुपये
NID DAT 2025: एमडेस शुल्क
| कैटेगरी |
आवेदन शुल्क (1 विषय) |
आवेदन शुल्क (2 विषय) |
|---|---|---|
|
सामान्य, सामान्य-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल |
3000 रुपये |
6000 रुपये |
|
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी |
1500 रुपये |
3000 रुपये |
|
ओवरसीज उम्मीदवारों के लिए शुल्क |
5000 रुपये |
10,000 रुपये |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार