NID DAT Registration 2025: एनआईडी डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए पंजीकरण शुरू, पात्रता और अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | September 4, 2024 | 10:49 AM IST | 2 mins read
एनआईडी डीएटी एंट्रेंस एग्जाम 2025 का आयोजन दो चरणों डीएटी प्रारंभिक परीक्षा और डीएटी मुख्य परीक्षा में किया जाएगा।
Master the NID DAT exam with this free eBook! Learn the latest exam pattern, marking scheme, question types and section-wise weightage to boost your preparation.
Download Nowनई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) ने एनआईडी डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (NID DAT 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाकर एनआईडी डीएटी आवेदन फॉर्म 2025 अंतिम तिथि 3 दिसंबर तक या उससे पहले भर सकते हैं।
NID DAT 2027: Syllabus | Exam Pattern | Biggest Myths about Preparation
NID DAT 2027: 50 Practice Exercises | 50 Preparation Errors
NID DAT 2027: Visual Perception, Reflection and Forms | Design Thinking, Problem solving
Don't Miss: NID Studio Test vs NIFT Situation Test | Sketching Practice
एनआईडी डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू की गई है। पंजीकृत उम्मीदवार 4 दिसंबर से 9 दिसंतबर 2024 तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। एनआईडी डीएटी एडमिट कार्ड 24 दिसंबर को जारी होगा। एनआईडी डीएटी 2025 प्रारंभिक परीक्षा 5 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
NID DAT 2025: बीडिज, एमडिज के लिए शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार बीडिज (BDes) और एमडिज (MDes) कोर्स के लिए पात्रता की जांच नीचे कर सकते हैं:
- BDes - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके या परीक्षा देने वाले छात्र बीडिज कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- MDes - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से तीन या चार वर्षीय स्नातक की डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं के बाद डिजाइन, ललित कला, अनुप्रयुक्त कला या वास्तुकला में पूर्णकालिक डिप्लोमा वाले छात्र आवेदन के लिए पात्र होंगे।
NID Design Aptitude Test 2025: परीक्षा क्यों आयोजित की जाती है?
एनआईडी डीएटी प्रवेश परीक्षा के माध्यमों से योग्य छात्रों को एनआईडी परिसरों और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में बीडिज और एमडिज कार्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है। एनआईडी डीएटी एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन दो चरणों प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में किया जाता है। उम्मीदवारों को पात्रता हासिल करने के लिए दोनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
NID DAT Application Form 2025: आवेदन कैसे करें?
डीएटी प्रवेश परीक्षा 2025 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करने एनआईडी डीएटी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भर सकते हैं:
- एनआईडी की आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाएं।
- ‘आवेदन कैसे करें’ अनुभाग में जाएं और साइनअप पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और जनरेट किए गए क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भरे गए एनआईडी डीएट फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
NID DAT 2025 Application Fee: आवेदन शुल्क
- BDes प्रोग्राम के लिए श्रेणी-वार आवेदन शुल्क नीचे सारणी में दी गई है:
| कैटेगरी | डीएटी आवेदन शुल्क | डीएटी आवेदन शुल्क+विलंब शुल्क |
|---|---|---|
| सामान्य/ सामान्य- ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल | 3,000 रुपये | 4,500 रुपये |
| एससी/ एसटी/ सामान्य-पीडब्ल्यूडी/ सामान्य-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी/ ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी/ एससी-पीडब्ल्यूडी/ एसटी-पीडब्ल्यूडी | 1,500 रुपये | 2,250 रुपये |
| विदेशी छात्रों के लिए | 5,000 रुपये | 7,500 रुपये |
- MDes प्रोग्राम के लिए श्रेणी-वार आवेदन शुल्क नीचे सारणी में दी गई है:
| कैटेगरी | डीएटी आवेदन शुल्क | डीएटी आवेदन शुल्क+विलंब शुल्क | ||
|---|---|---|---|---|
| 1 डिसिप्लिन | 2 डिसिप्लिन | 1 डिसिप्लिन | 2 डिसिप्लिन | |
| सामान्य/ सामान्य- ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल | 3,000 रुपये | 6,000 रुपये | 4,500 रुपये | 9,000 रुपये |
| एससी/ एसटी/ सामान्य-पीडब्ल्यूडी/ सामान्य-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी/ ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी/ एससी-पीडब्ल्यूडी/ एसटी-पीडब्ल्यूडी | 1,500 रुपये | 3,000 रुपये | 2,250 रुपये | 4,500 रुपये |
| विदेशी छात्रों के लिए | 5,000 रुपये | 10,000 रुपये | 7,500 रुपये | 15,000 रुपये |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा