NHM UP Staff Nurse result: एनएचएम यूपी स्टाफ नर्स का रिजल्ट upnrhm.gov.in पर जारी
Mithilesh Kumar | January 4, 2024 | 01:11 PM IST | 1 min read
एनएचएम यूपी स्टाफ नर्स के लिए 7706 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चयनित स्टाफ नर्सों को जल्द ही जिले का आवंटन कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), उत्तर प्रदेश ने स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसमें 7706 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही जिला आवंटित कर दिया जाएगा।
26 नवंबर, 2022 को जारी विज्ञापन के अनुसार विभिन्न मिशन के द्वारा चल रहे कार्यक्रमों के तहत कुल 17,291 संविदा रिक्तियों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी।
सामान्य (अनारक्षित) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में न्यूनतम योग्यता अंक 33 प्रतिशत या 100 में से 33 अंक हैं। ओबीसी एनसीएल उम्मीदवारों के लिए, यह 100 में से 30 प्रतिशत या 30 अंक हैं। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए यह 24 प्रतिशत या 100 में से 24 अंक हैं।
एनएचएम यूपी स्टाफ नर्स परिणाम कैसे चेक करें
-
ऑफिशियल वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाएं।
-
अपडेट्स सेक्शन पर व्यू ऑल पर क्लिक करें।
-
“Declaration Staff Nurse position result under 17000+ recruitment drive, NHM, UP” लिंक खोलें।
-
आवेदन संख्या, उम्मीदवारों के नाम, उनके पिता के नाम, श्रेणी और चयन स्थिति वाली एक पीडीएफ खुल जाएगी। इस जानकारी का उपयोग करके अपना परिणाम चेक करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ को सहेज कर रख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें