NExT Preparation Tips: नेशनल एग्जिट टेस्ट की तैयारी कैसे करें? नेक्स्ट परीक्षा पैटर्न जानें
Abhay Pratap Singh | November 14, 2024 | 06:13 PM IST | 3 mins read
नेशनल एग्जिट टेस्ट (एनईएक्सटी) एक स्नातकोत्तर चिकित्सा परीक्षा है जिसे एमबीबीएस स्नातकों के लिए योग्यता मूल्यांकन के रूप में चिकित्सा का अभ्यास करने और लाइसेंस प्राप्त करने के लिए डिजाइन किया गया है।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) एमबीबीएस स्नातकों को भारत में चिकित्सा का अभ्यास करने का लाइसेंस प्रदान करने के लिए आयोजित की जाती है। भारत में या किसी अन्य देश में प्राथमिक चिकित्सा शिक्षा पूरी करने वाले सभी मेडिकल स्नातकों को नेक्स्ट एग्जाम में शामिल होना अनिवार्य है। लाइसेंस प्राप्त करने और चिकित्सा का अभ्यास करने के लिए एमबीबीएस छात्रों को NExT परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है।
नेक्स्ट लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, एमबीबीएस स्नातकों के लिए पहली बार नेक्सट परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की जाएगी। नेक्स्ट 2025 स्टैंडर्ड एंट्रेंस एग्जाम में 2020 बैच के एमबीबीएस छात्र शामिल होने के लिए पात्र होंगे। NExT परीक्षा स्नातकोत्तर सीटों के लिए NEET PG और FMGE की जगह लेगी, जो भारत में चिकित्सा अभ्यास के लिए पंजीकरण करने हेतु राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा स्नातकों के लिए आवश्यक है।
NExT Preparation Tips 2025: तैयारी कैसे करें?
एमबीबीएस स्नातक NExT 2025 की तैयारी के टिप्स यहां देख सकते हैं:
- परीक्षा पैटर्न- नेशनल एग्जिट टेस्ट की तैयारी करने वाले सभी मेडिकल छात्रों को सबसे पहले नेक्स्ट एग्जाम पैटर्न से परिचित होना चाहिए। साथ ही, आधिकारिक पाठ्यक्रम की भी जांच कर लेनी चाहिए।
- समय सारणी - सभी विषयों को कवर करने के लिए समय सारणी तैयार करें और कमजोर विषयों को अधिक समय दें, जिससे नेक्स्ट एग्जाम की तैयारी और अच्छे से की जा सके।
- अभ्यास करें - इस दौरान अभ्यर्थी पढ़े गए सभी विषयों को दोहराने के लिए भी समय को बांट लें और परीक्षा के माध्यम से परिचित होने के लिए नियमित रूप से मॉक टेस्ट में भी शामिल हों।
- टाइम मैनेजमेंट स्किल - उम्मीदवारों को परीक्षा में महत्व के आधार पर विषयों और टॉपिक्स को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। अधिक वेटेज वाले सब्जेक्ट्स को अधिक समय तथा कम वेजेट को उससे कम समय दें।
- मार्गदर्शन - नेशनल एग्जिट टेस्ट में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार छात्रों की मदद करने वाले सलाहकारों की भी मदद ले सकते हैं, इससे उन्हें तैयारी में काफी सहायता मिलेगी।
- क्लीनिकल स्किल विकसित करें - प्रैक्टिस क्लीनिकल और केस स्टडीज का अभ्यास करें क्योंकि NExT क्लीनिकल स्किल पर महत्वपूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित करता है।
- स्वास्थ्य पर ध्यान दें - किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थी के लिए सबसे महत्वपूर्ण उनका स्वस्थ होना होता है। इसलिए पोषक आहार, पर्याप्त नींद और तनाव कम करने के लिए व्यायाम करें।
NExT Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
NExT PG 2025 परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। चरण -1 में सैद्धांतिक (Theoretical) परीक्षा और चरण-2 में व्यावहारिक (Practical) परीक्षा शामिल होगी। चरण 1 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार इंटर्नशिप के लिए पात्र होंगे और चरण 2 प्रैक्टिकल एग्जाम परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- चरण-1: यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 540 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा में 6 पेपर होंगे, जिसमें तीसरे वर्ष/अंतिम एमबीबीएस पाठ्यक्रम के विषय शामिल होंगे।
- चरण-2: यह परीक्षा एक लाइव परीक्षा होगी, जो व्यावहारिक और क्लीनिकल आकलन और मौखिक-आधारित मूल्यांकन पर केंद्रित होगी। NExT स्टेप-2 पेपर में 7 विषय शामिल होंगे।
NExT Exam Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
निम्नलिखित पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार नेक्स्ट आवेदन फॉर्म भर सकेंगे:
- एनएमसी से मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थानों से न्यूनतम 50% अंकों के साथ एमबीबीएस की डिग्री पूरी करने वाले मेडिकल स्नातक आवेदन कर सकते हैं।
- विदेशी चिकित्सा स्नातक जिन्हें भारत में पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी के रूप में अभ्यास करने व लाइसेंस हेतु आवेदन करने के लिए एनएमसी द्वारा अप्रूव किया गया है।
- NExT चरण 1 परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद NExT चरण 2 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 12 महीने की इंटर्नशिप पूरी करनी अनिवार्य है।
NExT Qualifying Criteria: उत्तीर्ण अंक
उम्मीदवारों को NExT PG परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम कट ऑफ अंक प्राप्त करने होंगे। NExT 1 और 2 दोनों के लिए योग्यता मानदंड अलग-अलग हैं। NExT चरण 1 में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक 50% है। NExT चरण 2 में उत्तीर्ण होने के लिए मानदंड योग्यता का संतोषजनक प्रदर्शन होगा जिसका मूल्यांकन किया जाएगा और पास/फेल परिणाम के रूप में घोषित किया जाएगा। NExT पीजी परीक्षा प्रक्रिया राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी। परीक्षा के पेपर में बहुविकल्पीय, लघु-उत्तरीय और दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न होंगे। जानकारी के अनुसार, पीजी स्तर पर विशेष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मेरिट सूची बनाते समय चरण 2 स्कोर को भी शामिल किया जाएगा।
National Exit Test Exam Pattern: चरण -1 एग्जाम पैटर्न
| भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या | समय |
|---|---|---|---|
| भाग-1 |
चिकित्सा एवं संबद्ध विषय
|
120 | 180 मिनट |
| बालचिकित्सा | 60 | 90 मिनट | |
| भाग-2 | सर्जरी एवं संबद्ध | 120 | 180 मिनट |
| ईएनटी | 60 | 90 मिनट | |
| भाग-3 |
प्रसूति एवं स्त्री रोग
|
120 | 180 मिनट |
| नेत्र विज्ञान | 60 | 90 मिनट | |
|
|
कुल | 540 |
|
अगली खबर
]NEET PG Seat Matrix 2024: नीट पीजी सीट मैट्रिक्स; भारत में शीर्ष कॉलेजों और राज्यवार मेडिकल सीटों का विवरण
नीट पीजी सीटें सरकारी, निजी और डीम्ड मेडिकल विश्वविद्यालयों में वितरित की जाती हैं। सरकारी कॉलेज आमतौर पर निजी संस्थानों और और डीम्ड विश्वविद्यालयों की तुलना में कम शुल्क पर मेडिकल कार्यक्रमों में सीटें प्रदान करते हैं।
Abhay Pratap Singh | 3 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार