NEST Admit Card Date 2024: एनईएसटी एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि आगे बढ़ी, 30 जून को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | June 17, 2024 | 07:30 AM IST | 1 min read
NEST 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण नंबर और जन्म का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (NISER) भुवनेश्वर ने नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 2024 (NEST 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि आगे बढ़ा दी है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब एनईएसटी 2024 एडमिट कार्ड 20 जून से डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवार एनआईएसईआर की आधिकारिक वेबसाइट nextexam.in के माध्यम से NEST 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। NEST 2024 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
NEST एडमिट कार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, नामांकन संख्या, श्रेणी, जेंडर, आवेदन कार्यक्रम, आवेदन पत्र संख्या, परीक्षा केंद्र का पता एवं परीक्षा दिशानिर्देश जैसे विवरण शामिल होंगे। इससे पहले NEST 2024 एडमिट कार्ड 15 जून को जारी होने वाले थे। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को संस्थान की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Also read MHT CET Result 2024: एमएचटी सीईटी परिणाम cetcell.mahacet.org पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
उम्मीदवारों को नेस्ट एडमिट कार्ड 2024 और एक फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी/ पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है। नेस्ट एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
NEST Entrance Exam 2024: परीक्षा कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे एनईएसटी एंट्रेंस एग्जाम पैटर्न देख सकते हैं:
- NEST 2024 प्रवेश परीक्षा 30 जून को आयोजित की जाएगी।
- एनईएसटी 2024 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों के पास 3 घंटे 30 मिनट का समय होगा।
- संस्थान की ओर से 10 जुलाई को NEST 2024 परिणाम घोषित किया जाएगा।
National Entrance Screening Test 2024: क्या है?
एनईएसटी प्रवेश परीक्षा का आयोजन एनआईएसईआर और मुंबई विश्वविद्यालय - परमाणु ऊर्जा विभाग के मूलभूत विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र (यूएम-डीएई-सीईबीएस) द्वारा किया जाता है। जिसके माध्यम से भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले पांच वर्षीय एकीकृत मास्टर ऑफ साइंस (एमएससी) कार्यक्रम में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल