NEET UG 2025: नीट यूजी पंजीकरण neet.nta.nic.in पर जल्द होगा शुरू, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, शुल्क जानें
Saurabh Pandey | January 30, 2025 | 01:15 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत (सामान्य-पीडब्ल्यूडी) और 40 प्रतिशत (एससी, एसटी, ओबीसी, आरक्षित पीडब्ल्यूडी) अंक प्राप्त करने चाहिए।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से जल्द ही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, स्नातक यानी नीट यूजी 2025 पंजीकरण की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीट यूजी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
एमबीबीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएसएमएस, बीएचएमएस, बीएससी नर्सिंग कोर्सेज में प्रवेश के लिए नीट यूजी परीक्षा पास करना जरूरी है। इस साल नीट यूजी परीक्षा 3 घंटे के लिए होगी।
नीट यूजी 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत (सामान्य-पीडब्ल्यूडी) और 40 प्रतिशत (एससी, एसटी, ओबीसी, आरक्षित पीडब्ल्यूडी) अंक प्राप्त करना होगा।
जो उम्मीदवार फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी या जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी को एक्स्ट्रा सब्जेक्ट के रूप में पढ़ रहे हैं, वे इस परीक्षा में बैठने के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने ओपन स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है, वे भी पात्र होंगे।
NEET UG Registration 2025: पंजीकरण डॉक्यूमेंट्स
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- कक्षा 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- फिंगर इंप्रेशन की स्कैन की गई तस्वीरें
- हस्ताक्षर
- फोटो
- वैध आईडी प्रमाण
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- अधिवास प्रमाणपत्र
NEET UG Registration 2025: APAAR ID जरूरी नहीं
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि नीट यूजी पंजीकरण 2025 के लिए अपार आईडी अनिवार्य नहीं है। एनटीए ने हालांकि पहले उम्मीदवारों को अपने आधार क्रेडेंशियल को अपडेट करने और अपनी अपार आईडी को एकीकृत करने की सलाह दी थी, लेकिन अब स्पष्ट कर दिया है कि नीट यूजी 2025 आवेदन प्रक्रिया के लिए अपार आईडी अनिवार्य नहीं है।
एनटीए ने कहा है कि उम्मीदवार अन्य उपलब्ध माध्यमों का उपयोग करके परीक्षा के लिए पंजीकरण करना जारी रख सकते हैं, जिसका विवरण जल्द ही सूचना बुलेटिन में उपलब्ध होगा।
NEET UG Registration 2025: आवेदन शुल्क
नीट यूजी 2025 के लिए पंजीकरण करने वाले सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1700 रुपये, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 1600 रुपये, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि विदेशी छात्रों को 9500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
NEET UG Registration 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
- अब न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- अपना मूल विवरण जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल पता आदि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अपना आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- नीट यूजी 2025 आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
NEET UG 2025: परीक्षा पैटर्न
नीट यूजी 2025 इस वर्ष पेन और पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा। नीट पेपर 2025 में 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे और कोई वैकल्पिक प्रश्न नहीं होंगे। NEET UG 2025 के पेपर में फिजिक्स और केमिस्ट्री में प्रत्येक में 45 प्रश्न और बायोलॉजी में 90 प्रश्न होंगे।
एनटीए परीक्षा कैलेंडर 2025 के अनुसार नीट-यूजी परीक्षा मई के पहले सप्ताह में होने वाली है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG 2025 परीक्षा पैटर्न में इस बार कई बदलाव किए हैं। इस वर्ष परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड का उपयोग करके एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल