Santosh Kumar | March 16, 2024 | 07:27 AM IST | 2 mins read
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में देशभर में आयोजित की जाएगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 के लिए पंजीकरण विंडो आज यानी 16 मार्च को बंद दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक नीट यूजी के लिए पंजीकरण फॉर्म नहीं भरा है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जारी नोटिस के मुताबिक, एनटीए अब आवेदन की तारीख नहीं बढ़ाएगा।
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो 18 मार्च को खोली जाएगी। एनटीए ने अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। जारी अधिसूचना के अनुसार, एनटीए द्वारा करेक्शन विंडो 20 मार्च को रात 11.50 बजे बंद कर दी जाएगी।
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर में ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। जारी नीट ब्रोशर के मुताबिक, इस बार NTA ने NEET UG 2024 के लिए कुल 568 परीक्षा केंद्रों का चयन किया है।
आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय किसी भी समस्या से बचने के लिए 2024 के लिए आवश्यक एनईईटी दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रति अपलोड करनी होगी। दस्तवेजों के जानकारी नीचे दी गई है।
नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
पोस्टकार्ड साइज फोटो
हस्ताक्षर
बाएँ और दाएँ हाथ की उंगलियाँ, अंगूठे का निशान
श्रेणी प्रमाण पत्र
पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र
दूतावास/नागरिकता प्रमाणपत्र
कक्षा 10 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
आपको बता दें कि NEET UG Exam देश में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एकमात्र प्रवेश परीक्षा है।
NEET UG 2024 आवेदन शुल्क के लिए उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं-
श्रेणियाँ | आवेदन शुल्क |
|---|---|
सामान्य | 1700/- रु. |
सामान्य-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल | 1600/- रु. |
एससी, एसटी, पीएच, तीसरे लिंग के उम्मीदवार | 1000/- रु. |
NEET UG Registration 2024 करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं।