NEET Paper Leak Case: नीट यूजी पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी को 14 दिन की सीबीआई हिरासत, पटना कोर्ट का फैसला
Press Trust of India | July 18, 2024 | 07:46 AM IST | 2 mins read
सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित नीट-यूजी परीक्षा इस साल 5 मई को आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : नीट यूजी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी और उसके एक सहयोगी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर एनटीए की ट्रंक से नीट यूजी पेपर चुराने का आरोप है। पेपर चुराने वाले पंकज कुमार को पटना से जबकि राजू सिंह को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया है।
पटना की एक विशेष अदालत ने बुधवार को नीट-यूजी पेपर-लीक मामले के मुख्य आरोपी जिसने कथित तौर पर झारखंड के हजारीबाग में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के एक ट्रंक से परीक्षा का पेपर चुराया था उसे 14 दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है।
सीबीआई 30 जुलाई तक आरोपी पंकज कुमार उर्फ आदित्य की हिरासत के दौरान उससे पूरी चोरी की प्रक्रिया उसकी कथित भूमिका, गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ उसके संबंधों, प्राप्त भुगतान और इसमें शामिल उसके स्थानीय संपर्कों के बारे में पूछताछ कर सकती है।
इसके अलावा पंकज कुमार के कथित साथी राजू सिंह को मंगलवार को 10 दिनों (25 जुलाई तक) के लिए एजेंसी की हिरासत में भेज दिया गया।
एनआईटी जमशेदपुर से की है सिविल इंजीनियरिंग
सीबीआई ने हजारीबाग में एनटीए के ट्रंक से नीट-यूजी पेपर चोरी करने के आरोप में जमशेदपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 2017 बैच के सिविल इंजीनियर पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बोकारो निवासी पंकज कुमार को पटना से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने पेपर चुराने में कुमार की मदद करने के आरोप में राजू सिंह को भी हजारीबाग से गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत पूछताछ के बाद राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने मामले के सिलसिले में हजारीबाग में राज गेस्ट हाउस को "अस्थायी रूप से सील" कर दिया है।
सीबीआई ने हजारीबाग से एक हिंदी अखबार के पत्रकार जमालुद्दीन अंसारी, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक और वाइस-प्रिंसिपल इम्तियाज आलम को भी गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर हक और आलम को जिले में एनटीए द्वारा समन्वयक के रूप में नामित किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल