NEET UG 2024 Exam: नीट यूजी परीक्षा 24 लाख आवेदकों के लिए शुरू, पिछले साल दो छात्रों ने 720 अंक हासिल किए थे
Abhay Pratap Singh | May 5, 2024 | 02:00 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी प्रवेश परीक्षा 2024 में शामिल हुए अभ्यर्थियों को नीट हाल टिकट, स्व-घोषणा पत्र, पहचान पत्र और दो पासपोर्स साइट फोटो परीक्षा कक्ष में ले जाना होगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा करीब 24 लाख उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2024) आज दोपहर 2 बजे से शुरू कर दी गई है। पंजीकृत कैंडिडेट के लिए नीट यूजी परीक्षा 2024 का आयोजन शाम 5 बजकर 20 मिनट तक किया जाएगा।
राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। नीट एंट्रेंस एग्जाम देश भर की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। एनटीए ने नीट हाल टिकट 2024 आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ पर होस्ट किया है।
नीट यूजी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को नीट हाल टिकट और स्व-घोषणा पत्र ले जाना आवश्यक है। इसके अलावा कोई भी एक सरकारी पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड/ आधार कार्ड/ वोटर आईडी आदि ले जाना अनिवार्य है। वहीं, दो पासपोर्स साइट फोटो और पारदर्शी पानी की बोतल ले जानी होगी।
पिछले साल नीट यूजी 2023 परीक्षा में तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने अखिल भारतीय रैंक एक (AIR 1) हासिल किया था। दोनों छात्रों ने 99.9999019 प्रतिशत स्कोर के साथ 720 अंकों का पूर्ण स्कोर प्राप्त किया था।
बोरा वरुण चक्रवर्ती ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली में प्रवेश लिया। वहीं, प्रबंजन ने जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जेआईपीएमईआर) पुडुचेरी में एडमिशन लिया। साल 2022 में चार छात्रों ने 720 में से 715 अंक हासिल करके नीट रैंक 1 हासिल की थी।
नीट यूजी 2024 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। पंजीकृत करीब 24 लाख नीट अभ्यर्थी पेन और पेपर मोड में परीक्षा देने के लिए उपस्थित होंगे। पिछले वर्ष, 20,38,596 उम्मीदवारों में से 11,45,976 कैंडिडट यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल हुए थे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट 2024 रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। नीट रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर 14 जून को जारी किया जाएगा। नीट रिजल्ट 2024 जांचने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच