Abhay Pratap Singh | August 15, 2025 | 03:17 PM IST | 2 mins read
आईपीबीएस पीओ 2025 प्रारंभिक परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में कराई जाएगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स 2025 एग्जाम (IBPS PO Prelims Exam 2025) में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आईबीपीएस पीओ 2025 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड 2025 प्रीलिम्स डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। आईपीबीएस पीओ प्रारंभिक 2025 परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 60 मिनट की अवधि के लिए कराई जाएगी।
कैंडिडेट निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
Also readUnion Bank SO Recruitment 2025: यूनियन बैंक एसओ भर्ती अधिसूचना जारी, 250 पदों के लिए आवेदन शुरू
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा शिफ्ट का समय सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल पहचान पत्र लाना होगा।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पेंसिल बॉक्स, पानी की बोतल सहित अन्य महत्वपूर्ण वस्तुएं साथ लाने की अनुमति है। हालांकि, स्मार्टफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना प्रतिबंधित है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर चूड़ियां, आभूषण जैसी धातु की वस्तुएं भी नहीं ले जानी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए बीपीएससी की वेबसाइट पर जाएं।
नीचे दी गई सारणी में उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2025 का पैर्टर्न जांच सकते हैं:
सेक्शन | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | परीक्षा का माध्यम | विषय के अनुसार आवंटित समय |
|---|---|---|---|---|
इंग्लिश लैंग्वेज | 30 | 30 | अंग्रेजी | 20 मिनट |
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 35 | 30 | अंग्रेजी और हिंदी | 20 मिनट |
रीजनिंग एबिलिटी | 35 | 40 | अंग्रेजी और हिंदी | 20 मिनट |
कुल | 100 | 100 | - | 60 मिनट |