NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग कब से शुरू होगी? आवश्यक दस्तावेज जानें
Abhay Pratap Singh | June 26, 2025 | 10:15 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया जुलाई में या अगस्त महीने की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। नीट यूजी 2025 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2025 (NEET UG 2025) में न्यूनतम कटऑफ अंक या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले कैंडिडेट नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। नीट काउंसलिंग का आयोजन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा किया जाता है। एमसीसी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ऑनलाइन मोड में नीट यूजी 2025 काउंसलिंग आयोजित करेगी।
MCC NEET UG Counselling 2025: अखिल भारतीय कोटा सीट
एमसीसी काउंसलिंग 2025 भारत के शीर्ष सरकारी कॉलेजों में 15% अखिल भारतीय कोटा सीटों और AMU, BHU, JMI और ESIC की 100% सीटों के लिए आयोजित की जाती है। एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग के तीन राउंड और एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आयोजित किया जाता है। नीट यूजी काउंसलिंग में पंजीकरण करना, शुल्क का भुगतान और प्राथमिकताएं भरना शामिल हैं।
MCC NEET Counselling 2025: राज्य काउंसलिंग
नीट काउंसलिंग नीट परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर आयोजित की जाती है। एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 का आयोजन संभवतः जुलाई महीने में या अगस्त महीने की शुरुआत में किया जा सकता है। नीट यूजी 2025 के लिए राज्य काउंसलिंग सरकारी कॉलेजों की 85% सीटों और भारत के शीर्ष निजी मेडिकल कॉलेजों की 100% सीटों के लिए अलग से आयोजित की जाती है।
Also read Top Dental Colleges in India 2025: भारत के टॉप डेंटल कॉलेज कौन से हैं? एलिजिबिलिटी, रैंक, फीस जानें
NEET Counselling 2025 Date: आवश्यक दस्तावेज
नीट यूजी काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- नीट एडमिट कार्ड
- नीट स्कोरकार्ड
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज की 8 फोटो
- प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
MCC counselling 2025 NEET: पंजीकरण कैसे करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमसीसी नीट काउंसलिंग पंजीकरण कर सकते हैं:
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- NEET UG Counselling Registration लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण की सहायता से लॉगिन करें और शुल्क जमा करें।
- कॉलेजों का चयन करें और उन्हें प्राथमिकता के अनुसार लिस्ट करें।
- सभी भरे गए विवरणों को सत्यापित करें और फॉर्म को सबमिट करें।
NEET UG CutOff Marks 2025: नीट कटऑफ अंक
नीचे सारणी में नीट यूजी कटऑफ अंक 2025 की जांच कर सकते हैं:
| कैटेगरी | योग्यता पर्सेंटाइल | कटऑफ स्कोर |
|---|---|---|
| यूआर/ ईडब्ल्यूएस | 50वां | 686-144 |
| ओबीसी | 40वां | 143-113 |
| एससी | 40वां |
143-113
|
| एसटी | 40वां | 143-113 |
| यूआर/ ईडब्ल्यूएस - पीडब्ल्यूबीडी | 45वां |
143-127
|
| ओबीसी दिव्यांग | 40वां | 126-113 |
| एससी पीडब्ल्यूबीडी | 40वां |
126-113
|
| एसटी पीडब्ल्यूबीडी | 40वां | 126-113 |
अगली खबर
]NEET UG 2025: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कितनी सीटें? पिछले साल हुई बढ़ोतरी, जानें राज्यवार डिटेल
नीट यूजी 2025 परीक्षा के माध्यम से भारत में लगभग 55688 सरकारी एमबीबीएस सीटें भरी जाएंगी। पिछले एक साल में, नए मेडिकल कॉलेज खुलने के साथ ही नई एमबीबीएस सीटें भी बढ़ी हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार