Trusted Source Image

नीट यूजी काउंसलिंग 2023 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड रजिस्ट्रेशन mcc.nic.in पर शुरू

Alok Mishra | October 31, 2023 | 03:41 PM IST | 1 min read

नीट यूजी काउंसलिंग 2023 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी का सीट आवंटन परिणाम 7 नवंबर को घोषित किया जाएगा।

यूजी नीट 2023 में सीट आवंटित छात्रों को 8 से 15 नवंबर के बीच कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूजी नीट 2023 में सीट आवंटित छात्रों को 8 से 15 नवंबर के बीच कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2023 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार नीट यूजी 2023 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। छात्र नीट यूजी काउंसलिंग 2023 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी के लिए 5 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। अभ्यर्थी चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया 1 से 5 नवंबर तक पूरी कर सकेंगे।

नीट यूजी काउंसलिंग 2023 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर 7 नवंबर को घोषित किया जाएगा। छात्रों को 8 से 15 नवंबर के बीच कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। एमसीसी ने राज्य परामर्श निकायों को निर्देश दिया है कि एमसीसी के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में आवंटित सीटों वाले उम्मीदवारों की छंटनी के बाद राज्यों के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया का संचालन किया जाए।

नीट यूजी स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड: पंजीकरण कैसे करें

नीट यूजी काउंसलिंग 2023 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं
  • 'पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें
  • नीट यूजी रोल नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें
  • फॉर्म की समीक्षा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।

नीट यूजी काउंसलिंग 2023: आवश्यक दस्तावेज

  • नीट यूजी एडमिट कार्ड, रैंक कार्ड
  • फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र (कक्षा 10 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र)
  • योग्यता प्रमाणपत्र (कक्षा 12 की मार्कशीट या उत्तीर्ण प्रमाणपत्र)
  • श्रेणी प्रमाणपत्र (सामान्य के अलावा)
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications