NEET UG Admit Card 2025: नीट यूजी एडमिट कार्ड लिंक neet.nta.nic.in पर 1 मई को होगा उपलब्ध, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | April 22, 2025 | 11:39 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक 2025 (NEET UG 2025) के लिए एडमिट कार्ड 1 मई को जारी किया जाएगा। नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट neet.nta.nic.in के माध्यम से अपना नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
नीट यूजी हाल टिकट उम्मीदवारों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नीट यूजी 2025 हाल टिकट केवल ऑनलाइन माध्यम में ही जारी किया जाएगा, किसी भी छात्र को ऑफलाइन एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को आयोजित की जाएगी। नीट यूजी परीक्षा एक ही दिन व एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। नीट परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को नीट एडमिट कार्ड के साथ ही एक मूल पहचान पत्र (आधारकार्ड/ पैनकार्ड आदि) लाना होगा।
एग्जाम पैटर्न के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा 2025 में कुल 180 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर की अवधि तीन घंटे तय की गई है। नीट यूजी पेपर में फिजिक्स से 45 प्रश्न, केमिस्ट्री से 25 और बायोलॉजी (जूलॉजी- बॉटनी) से 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। नीट पेपर कुल 720 अंकों के लिए होगा।
नीट यूजी मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए नीट की ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
NEET UG Admit Card 2025 Link: कैसे डाउनलोड करें?
नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
- लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में नीट पीजी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नीट यूजी एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा, इसे जांचें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’