Abhay Pratap Singh | June 10, 2026 | 07:47 AM IST | 1 min read
नीट यूजी 2026 स्क्राइब रजिस्ट्रेशन विंडो 12 जून तक खुली रहेगी।
Predict your NEET 2026 rank instantly & check your MBBS/BDS admision chances
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 रीएग्जाम में उपस्थित होने वाले पीडब्ल्यूडी/ पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब पंजीकरण विंडो लिंक सक्रिय कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से अपने स्क्राइब (लेखक) का विवरण जमा कर सकते हैं।
नीट यूजी स्क्राइब रजिस्ट्रेशन विंडो 9 जून से 12 जून, 2026 (रात 11:50 बजे) तक उपलब्ध रहेगी। नीट यूजी 2026 परीक्षा 21 जून को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 7 जून को उपलब्ध करा दी गई है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के 15 मई और 8 जून, 2026 के पब्लिक नोटिस के अनुसार, PwD/PwBD उम्मीदवारों के लिए पोर्टल खोला जा रहा है। ये उम्मीदवार 21 जून 2026 को होने वाली नीट यूजी 2026 परीक्षा में 'स्क्राइब' (लेखक) की सुविधा लेने के पात्र हैं।”
Also readNEET UG 2026: नीट यूजी रद्द होने से टूटी आकांक्षा, सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा अब हिम्मत नहीं'
रीनीट एग्जाम 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले जारी की जाएगी, जिसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर नीट एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके नीट यूजी स्क्राइब रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं: