Saurabh Pandey | June 9, 2026 | 10:03 PM IST | 2 mins read
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एनडीए-II और सीडीएस-II परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 जून 2026 (शाम 6 बजे तक) कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने दोनों परीक्षाओं की तिथि 13 सितंबर 2026 निर्धारित की है, जिसके माध्यम से कुल 845 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा-II और सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा-II के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आयोग द्वारा जारी ताजा नोटिस के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना आवेदन फॉर्म सबमिट नहीं किया है, वे अब 11 जून 2026 को शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर भर सकते हैं।
यह विस्तार उन दोनों परीक्षाओं पर लागू होता है, जिनकी पंजीकरण प्रक्रिया 20 मई 2026 को शुरू की गई थी। जो उम्मीदवार किसी कारणवश अपना आवेदन पूरा नहीं कर पाए थे, उन्हें आयोग ने अतिरिक्त समय देते हुए यूपीएससी के आधिकारिक एप्लीकेशन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करने का एक और मौका दिया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ये दोनों परीक्षाएं 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी।
यूपीएससी द्वारा एनडीए, एनए II भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 394 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसका विवरण इस प्रकार है-
यूपीएससी सीडीएस II परीक्षा के लिए भी आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 11 जून 2026 कर दिया गया है। यूपीएससी इस परीक्षा के माध्यम से कुल 451 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा -
इन दोनों रक्षा परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के आयोजन (13 सितंबर 2026) से कुछ सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते यूपीएससी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म और परीक्षा शुल्क जमा कर दें।