NEET UG 2026 Application New Rules: नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए नए नियम जारी, लाइव फोटो अनिवार्य
Abhay Pratap Singh | February 8, 2026 | 05:56 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी रजिस्ट्रेशन के दौरान परीक्षा शहर और परीक्षा माध्यम का निर्धारण आवेदन फॉर्म में दिए गए वर्तमान और स्थायी पते के राज्य के आधार पर किया जाएगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) आवेदन पत्र भरने के लिए नए आवेदन नियम जारी किए हैं। नवीनतम अपडेट के अनुसार, नीट यूजी 2026 ऑनलाइन आवेदन भरते समय उम्मीदवारों को लाइव फोटो खींचना और आधार आधारित ई-केवाईसी अनिवार्य हो गया है।
एनटीए ने कहा कि, यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर चयन प्रक्रिया में संशोधन से संबंधित नए प्रोटोकॉल पर ध्यान देना चाहिए। नीट यूजी 2026 में निष्पक्षता में सुधार लाने और पंजीकरण के दौरान फर्जीवाड़े और डुप्लिकेशन को रोकने के लिए एनटीए ने नए आवेदन नियम जारी किए हैं।
एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग, बीवीएससी, एएच, बीएएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस कार्यक्रमों सहित चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए विभिन्न संस्थानों में स्नातक चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश के लिए साल में एक बार नीट यूजी परीक्षा आयोजित की जाती है। नीट यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की स्नातक चिकित्सा प्रवेश परीक्षा है।
NEET UG 2026 Registration Date: नीट यूजी 2026 के लिए पंजीकरण शुरू
एनटीए ने नीट यूजी 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू कर दी है और आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च (रात 9 बजे) निर्धारित की गई है। नीट परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
NEET UG 2026 New Application Rules: रजिस्ट्रेशन के नए नियम जानें
आधार आधारित ईकेवाईसी - एनटीए ने उम्मीदवारों की पहचान सत्यापन के लिए आधार आधारित ईकेवाईसी शुरू की है। आवेदकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर सक्रिय हो और इस चरण को पूरा करने के लिए उसमें नेटवर्क कनेक्टिविटी हो।
पंजीकरण के दौरान लाइव फोटोग्राफ कैप्चर - आवेदन पत्र जमा करने के लिए छात्रों को एक लाइव फोटो खींचनी होगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी फोटो फ्रेम के 80% हिस्से को कवर करे और फोटो में गड़बड़ी से बचने के लिए टोपी, चश्मा या गॉगल्स न पहनें।
नोटिस में कहा गया कि, यदि लाइव फोटो आधार फोटो से मेल नहीं खाता, तो सहायक वैध प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
परीक्षा शहर और माध्यम - परीक्षा शहर और परीक्षा माध्यम का निर्धारण आवेदन फॉर्म में दिए गए वर्तमान और स्थायी पते के राज्य के आधार पर किया जाएगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना और भौगोलिक सुविधा प्रदान करना है।
दस्तावेज अपलोड करना - मानक प्रक्रिया के अंतर्गत, उम्मीदवारों को हाल की फोटो, हस्ताक्षर और वैध पते के प्रमाण की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करनी होंगी। ये दस्तावेज, नई फोटो के साथ पंजीकरण को अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल