NEET Aspirant Suicide: महराजगंज में नीट यूजी 2025 में उम्मीद से कम अंक मिलने पर छात्र ने की आत्महत्या
Santosh Kumar | June 15, 2025 | 03:42 PM IST | 2 mins read
इस साल 22,76,069 छात्रों ने नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन किया। इनमें से 12,36,531 उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowमहराजगंज: महराजगंज जिले में एक छात्र ने कथित तौर पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में उम्मीद से कम अंक मिलने पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार (15 जून) को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक शनिवार (14 जून) रात सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में छात्र शाकिब सैफ (22) का शव उसके कमरे में हुक से बंधे फंदे से लटका मिला।
गोरखपुर जिले का रहने वाला सैफ मेडिकल की पढ़ाई के लिए महाराजगंज में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक शनिवार को घोषित नीट के नतीजों में उसे ऑल इंडिया रैंक 9561 मिली है, जिससे वह काफी निराश है।
पुलिस ने कहा कि संभवत: उम्मीद से कम अंक मिलने के कारण उसने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
NEET UG Result 2025: 12,36,531 उम्मीदवार परीक्षा में सफल
एनटीए ने कल (14 जून) नीट यूजी 2025 रिजल्ट, फाइनल आंसर की जारी की। नीट यूजी 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी समेत कुल 13 भाषाओं में आयोजित की गई। इस साल 22,76,069 छात्रों ने नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन किया। इनमें से 12,36,531 उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं।
NEET UG 2025 Result: नीट यूजी 2025 टॉप 5 रैंक होल्डर्स
राजस्थान के महेश कुमार 99.9999547 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ पहले स्थान पर रहे। एमपी के उत्कर्ष अवधिया ने दूसरा स्थान जबकि महाराष्ट्र के कृषांग जोशी और दिल्ली के मृणाल किशोर झा क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।
दिल्ली की अविका अग्रवाल पांचवें स्थान पर रहीं, जो इस सूची में एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं। ये सभी उम्मीदवार सामान्य वर्ग से हैं और इनका पर्सेंटाइल 99.9996 से ऊपर रहा, जो उनकी कड़ी मेहनत और तैयारी को दर्शाता है।
इनपुट-पीटीआई
अगली खबर
]NEET UG 2025 Result (Out) Live: नीट रिजल्ट जारी @neet.nta.nic.in; एमबीबीएस, बीडीएस, सरकारी कॉलेज कटऑफ जानें
नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार नीट रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। एनटीए ने नीट यूजी 2025 फाइनल आंसर की पीडीएफ सुबह ही जारी है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल