NEET UG 2025 Live: नीट यूजी आंसर की जारी, रिस्पॉन्स शीट जल्द, जानें क्वालीफाइंग कटऑफ, टॉप एमबीबीएस कॉलेज
Santosh Kumar | May 6, 2025 | 11:00 PM IST | 6 mins read
उम्मीदवारों को नीट 2025 आंसर की की जांच करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।
NEET UG 2025 Answer Key Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही नीट यूजी 2025 आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी करने जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार नीट 2025 आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकें। नीट आंसर की 2025 आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। एनटीए नीट 2025 प्रश्न पत्र के सभी सेटों की आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी करेगी।
आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवारों को नीट यूजी 2025 आंसर की की जांच करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। एनटीए ने नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को आयोजित की।
स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) देश भर के 500 से अधिक शहरों में 5,453 केंद्रों पर आयोजित की गई। नीट यूजी 2025 का आयोजन एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया।
NEET 2025 Answer Key: अनौपचारिक नीट यूजी आंसर की जारी
नीट 2025 की अनौपचारिक आंसर की प्रमुख कोचिंग संस्थानों द्वारा जारी कर दी गई है। एनटीए ने अभी तक आधिकारिक आंसर की की तिथि की घोषणा नहीं की है। इन उत्तर कुंजियों से छात्रों को उनके अनुमानित स्कोर जानने में मदद मिलेगी।
उम्मीदवारों को नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 2025 पर चुनौती दर्ज करने का अवसर भी दिया जाएगा। चुनौती दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क भी देना होगा। परीक्षा के लिए 20.8 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए।
Also read NEET UG 2025 Cutoff: नीट यूजी क्वालीफाइंग मार्क्स एसटी कैटेगरी के लिए क्या है? जानें अपेक्षित कटऑफ
NEET UG 2025 Result: नीट यूजी 2025 रिजल्ट डेट
नीट यूजी 2025 का रिजल्ट 14 जून 2025 (अपेक्षित) तक ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।
नीट यूजी 2025 की मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है। यदि कोई प्रश्न अनुत्तरित रह जाता है, तो कोई अंक नहीं दिया जाता या काटा नहीं जाता।
एनटीए ने नीट से जुड़ी फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 160 टेलीग्राम चैनल और 30 इंस्टाग्राम अकाउंट की पहचान की है। लोगों ने एनटीए के पोर्टल पर पेपर लीक की 2,300 से ज्यादा शिकायतें दर्ज कराई।
May 6, 2025 | 11:00 PM IST
neet cut off 2025: नीट यूजी कटऑफ
नीट प्रवेश कटऑफ DGHS द्वारा जारी किया जाता है और स्वीकृत सीटों, उम्मीदवार की श्रेणी और आवेदनों की संख्या जैसे कारकों के आधार पर एक संस्थान से दूसरे में भिन्न होता है।
May 6, 2025 | 10:41 PM IST
NEET UG परीक्षा क्यों आयोजित की जाती है?
नीट यूजी परीक्षा एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष पाठ्यक्रम (बीएएमएस, बीयूएमएस, बीवाईएनएस, बीएचएमएस, बीएसएमएस), पशु चिकित्सा विज्ञान (बीवीएससी और एएच) कार्यक्रम और नर्सिंग पाठ्यक्रम जैसे चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए एक परीक्षा है।
May 6, 2025 | 10:02 PM IST
NEET 2025 Difficulty level: नीट डिफकल्टी लेवल कैसा रहा?
कुल मिलाकर, NEET प्रश्न पत्र 2025 मध्यम था क्योंकि अधिकांश प्रश्न सीधे थे और NCERT पाठ्यपुस्तकों पर आधारित थे।
May 6, 2025 | 09:43 PM IST
पेपर लीक का पता लगाने के लिए कोड सिस्टम
एनटीए ने पेपर के सभी पेज पर पूरी लंबाई में दो समानांतर पंक्तियों में कोड लिखे हुए थे। पेपर लीक कहां से हुआ है यह पता लगाने के लिए इस इनोवेशन का प्रयोग किया गया, हालांकि इससे परीक्षार्थियों को पेपर में क्या लिखा है यह जानने में भी थोड़ी समस्या हुई।
May 6, 2025 | 09:01 PM IST
NEET UG 2025 Answer Key: सभी उम्मीदवारों का रिएक्शन
नीट यूजी परीक्षा की अनऑफिशियल आंसर की जारी हो चुकी है। परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों ने बायो को सरल बताया है। फिजिक्स पार्ट थोड़ा मुश्किल और केमिस्ट्री औसत दर्जे का था
May 6, 2025 | 08:39 PM IST
NEET UG 2025: नीट यूजी रिजल्ट डेट
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) 14 जून को 22.7 लाख से अधिक छात्रों के लिए नीट यूजी 2025 परिणाम घोषित करेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से नीट रैंक कार्ड 2025 देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
May 6, 2025 | 08:03 PM IST
neet cut-off marks 2025: नीट कटऑफ
भारत में सरकारी मेडिकल कॉलेजों और निजी मेडिकल कॉलेजों के लिए नीट कट-ऑफ के साथ-साथ NEET AIQ रैंक की घोषणा रिजल्ट्स के साथ की जाएगी। छात्र नीट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से MBBS उम्मीदवारों के राज्यवार प्रदर्शन भी चेक कर सकेंगे।
May 6, 2025 | 07:35 PM IST
NEET UG Marking Scheme: नीट मार्किंग स्कीम क्या है?
नीट प्रश्न पत्र में 180 प्रश्न हैं, जिनके लिए 720 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर के लिए 4 अंक और गलत उत्तर पर -1 अंक काटा जाएगा। NEET UG मार्किग स्कीम के अनुसार अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे।
May 6, 2025 | 07:01 PM IST
NEET UG 2025: नीट यूजी क्या है?
NEET UG 2025 परीक्षा बैचलर ऑफ मेडिसिन, बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) और बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS), और संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
May 6, 2025 | 05:56 PM IST
NEET UG 2025 Answer Key Live: नीट यूजी पाठ्यक्रम
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा NEET UG 2025 परीक्षा MBBS, BDS, BSc नर्सिंग और अन्य संबद्ध चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
May 6, 2025 | 05:42 PM IST
NEET UG 2025 Answer Key Live: नीट यूजी का आयोजन साल में कितनी बार किया जाता है?
नीट यूजी परीक्षा 2025 का आयोजन साल में एक बार एनटीए द्वारा किया जाता है। नीट यूजी के माध्यम से छात्र मेडिकल यूजी प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं।
May 6, 2025 | 05:39 PM IST
NEET UG 2025 Answer Key Live: नीट यूजी अपेक्षित कटऑफ
| कैटेगरी | योग्यता प्रतिशत | अपेक्षित कटऑफ अंक |
|---|---|---|
|
सामान्य (यूआर) |
50वाँ प्रतिशतक |
720 – 162 |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग |
40वाँ प्रतिशतक |
161 – 127 |
|
अनुसूचित जाति |
40वाँ प्रतिशतक |
161 – 127 |
|
अनुसूचित जनजाति |
40वाँ प्रतिशतक |
161 – 127 |
|
सामान्य-दिव्यांग |
45वाँ प्रतिशतक |
161 – 144 |
|
ओबीसी/एससी-पीडब्ल्यूडी |
40वाँ प्रतिशतक |
143 – 127 |
|
एसटी-पीडब्ल्यूडी |
40वाँ प्रतिशतक |
139-127 |
May 6, 2025 | 04:39 PM IST
NEET UG 2025 Answer Key Live: नीट यूजी काउंसलिंग
नीट यूजी परीक्षा में न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही नीट यूजी काउंसलिंग 2025 में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। नीट यूजी कटऑफ अंक की घोषणा नीट यूजी रिजल्ट के साथ की जाएगी।
May 6, 2025 | 04:00 PM IST
NEET UG 2025 Answer Key Live: नीट उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
- एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- नीट फाइनल आंसर की डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- एक नए पेज पर नीट आंसर की पीडीएफ ओपन होगी।
- प्रश्नों का मिलान करें और संभावित अंकों की गणना करें।
May 6, 2025 | 03:38 PM IST
NEET UG 2025 Answer Key Live: नीट यूजी महत्वपूर्ण तिथियां
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
नीट यूजी 2025 परीक्षा तिथि |
04 मई, 2025 (रविवार) |
|
अभ्यर्थियों के लिए प्रतिक्रिया पत्रक |
मई 2025 का दूसरा सप्ताह |
|
प्रोविजनल उत्तर कुंजी |
मई 2025 का अंतिम सप्ताह |
|
संभावित परिणाम तिथि |
14 जून 2025 (शनिवार) |
May 6, 2025 | 03:02 PM IST
NEET UG 2025 Answer Key Live: नीट यूजी उत्तर कुंजी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी की जाने वाली आधिकारिक NEET UG 2025 उत्तर कुंजी का बेसब्री से इंतजार करते हैं। नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा।
May 6, 2025 | 02:34 PM IST
NEET UG 2025 Answer Key Live: नीट यूजी आंसर की एंड पेपर सॉल्यूशन
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) स्नातक 2025 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा भारत भर में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित एक महत्वपूर्ण परीक्षा है।
May 6, 2025 | 01:44 PM IST
NEET 2025 Cutoff: एम्स के लिए नीट यूजी कटऑफ क्या है?
नीट यूजी 2024 कट ऑफ (सामान्य श्रेणी) के आधार पर एम्स संस्थानों की सूची नीचे तालिका में दी गई है-
|
कॉलेज का नाम |
ओपनिंग रैंक |
क्लोज़िंग रैंक |
|---|---|---|
|
एम्स, नई दिल्ली |
1 |
55 |
|
एम्स, भुवनेश्वर |
39 |
564 |
|
एम्स, जोधपुर |
121 |
569 |
|
एम्स, भोपाल |
61 |
576 |
|
एम्स, ऋषिकेश |
119 |
839 |
|
एम्स, नागपुर |
637 |
1328 |
|
एम्स, रायपुर |
455 |
1052 |
|
एम्स, पटना |
510 |
1461 |
|
एम्स, मंगळगिरी |
354 |
2383 |
|
एम्स, रायबरेली |
1242 |
2991 |
|
एम्स, राजकोट |
1997 |
3352 |
|
एम्स, बठिंडा |
358 |
1920 |
|
एम्स, गोरखपुर |
1192 |
2606 |
|
एम्स, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश |
959 |
3109 |
|
एम्स, गुवाहाटी |
1834 |
4073 |
|
एम्स , जम्मू |
1351 |
4497 |
|
एम्स, बीबी नगर, हैदराबाद |
1764 |
3061 |
|
एम्स, देवघर |
1745 |
4010 |
|
एम्स, कल्याणी |
1213 |
2307 |
|
एम्स , मदुरै |
4504 |
5947 |
May 6, 2025 | 01:28 PM IST
NEET UG 2025 Result: नीट यूजी 2025 रिजल्ट डेट
नीट यूजी 2025 का रिजल्ट 14 जून 2025 (अपेक्षित) तक ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।
May 6, 2025 | 12:59 PM IST
NEET UG 2025 Answer Key Live: नीट यूजी रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट
नीट यूजी परीक्षा 2025 का परिणाम 14 जून को जारी किया जा सकता है। नीट यूजी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
May 6, 2025 | 12:34 PM IST
NEET UG 2025 Answer Key Live: नीट यूजी 2025 पेपर लीक क्लेम
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए जालसाज पर पैसे के बदले अभ्यर्थियों को परीक्षा का "प्रश्नपत्र" उपलब्ध कराने का आरोप है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) और अररिया पुलिस के अधिकारियों ने 3 मई को आरोपी को हिरासत में लिया था।
May 6, 2025 | 11:22 AM IST
NEET UG 2025 Answer Key Live: नीट रैंक प्रेडिक्टर
NEET रैंक प्रेडिक्टर टेबल में ग्रेड स्कोर के आधार पर रैंक का अनुमान लगा सकते हैं:
|
नीट स्कोर रेंज |
प्रेडिक्ट रैंक रेंज |
|---|---|
|
675-720 |
1-10 |
|
658-674 |
11-100 |
|
638-657 |
101-500 |
|
622-637 |
501-1,000 |
|
575-621 |
1,001-5,000 |
|
546-574 |
5,001-10,000 |
|
530-545 |
10,001-20,000 |
|
518-529 |
20,001-30,000 |
|
500-517 |
30,001-50,000 |
|
470-499 |
50,001-1,00,000 |
|
440-469 |
1,00,001-2,00,000 |
|
440 से नीचे |
2,00,000 से अधिक |
May 6, 2025 | 10:18 AM IST
NEET UG 2025 Answer Key Live: नीट यूजी कटऑफ कारक
नीट कटऑफ अंक का निर्धारण निम्नलिखित कारकों के आधार पर किया जाएगा:
- नीट परीक्षा का कठिनाई स्तर।
- उपस्थित छात्रों की संख्या।
- श्रेणी (सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी)।
- टाई-ब्रेकर नियम।
May 6, 2025 | 09:49 AM IST
NEET UG 2025 Answer Key Live: नीट 2025 अपेक्षित कटऑफ
NEET कटऑफ काउंसलिंग के लिए अर्हता प्राप्त करने और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश सुरक्षित करने के लिए आवश्यक न्यूनतम स्कोर या रैंक है।
May 6, 2025 | 09:23 AM IST
NEET 2025 Answer Key Release Date: नीट 2025 आंसर की लॉगिन विवरण
आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवारों को नीट यूजी 2025 आंसर की की जांच करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।
May 6, 2025 | 09:22 AM IST
NEET 2025 Answer Key Live Updates: नीट आंसर की 2025 डाउनलोड लिंक
नीट आंसर की 2025 आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। एनटीए नीट 2025 प्रश्न पत्र के सभी सेटों की आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी करेगी।
May 6, 2025 | 09:21 AM IST
NEET UG 2025 Answer Key Live Updates: नीट यूजी 2025 आंसर की कब आएगी?
एनटीए जल्द ही नीट यूजी 2025 आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी करने जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार नीट 2025 आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकें।
अगली खबर
]NEET UG Exam 2025 Live: नीट यूजी आंसर की कोड 45, 46, 47, 48 जारी, एनालिसिस, क्वालीफाइंग मार्क्स, रिजल्ट डेट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 22.7 लाख एमबीबीएस उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी परीक्षा आयोजित की थी। एनटीए अधिकारियों ने कहा कि 20.8 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
Santosh Kumar | 6 mins readविशेष समाचार
]- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा
- Nobel Prize in Economics 2025: जोएल मोकिर, फिलिप एगियन और पीटर हॉविट को मिलेगा अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
- भारत में 33 लाख से अधिक छात्र एकल-शिक्षक स्कूलों पर निर्भर, उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक नामांकन
- Nobel Peace Prize 2025: वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार, 10 दिसंबर को समारोह
- Nobel Prize in Chemistry 2025: सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन, उमर एम याघी को मिलेगा केमिस्ट्री का नोबेल प्राइज
- Nobel Prize in Physics 2025: जॉन क्लार्क, माइकल एच डेवोरेट और जॉन एम मार्टिनिस को मिला भौतिकी का नोबेल प्राइज
- CAT 2025: कैट परीक्षा 30 नवंबर को 3 पाली में; 2 महीने में कैसे करें तैयारी? जानें एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया
- UP News: यूपी में वजीफा से वंचित 5 लाख से अधिक छात्रों को दिवाली से पहले मिलेगी छात्रवृत्ति, सीएम योगी ने कहा
- NIRF Ranking 2025: यूनिवर्सिटी श्रेणी में डीयू 5वें स्थान पर, टॉप 20 में दिल्ली विश्वविद्यालय के 10 कॉलेज
- NIRF MBA Ranking 2025: आईआईएम अहमदाबाद शीर्ष पर बरकरार, आईआईएम लखनऊ की टॉप 5 में वापसी, देखें लिस्ट