NEET UG 2025 Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन विंडो कल होगी ओपन, चॉइस फिलिंग 22 जुलाई से
Santosh Kumar | July 20, 2025 | 12:32 PM IST | 1 min read
एनबीई नीट पीजी 2025 परीक्षा सीबीटी मोड में होगी और इसमें कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जिन्हें 3 घंटे 30 मिनट में हल करना होगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) कल यानी 21 जुलाई 2025 को नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोलेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके साथ ही, 22 जुलाई 2025 से चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें उम्मीदवार अपने पसंदीदा मेडिकल कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकेंगे।
नीट यूजी काउंसलिंग पंजीकरण विंडो 28 जुलाई दोपहर 12 बजे तक सक्रिय रहेगी। भुगतान की अंतिम तिथि 28 जुलाई दोपहर 3 बजे है। अभ्यर्थी 22 से 28 जुलाई तक विकल्प भर सकेंगे। लॉक करने की प्रक्रिया उसी दिन शाम 4 बजे शुरू होगी।
नीट काउंसलिंग शुल्क सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 15% एआईक्यू, केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सीटों के लिए 1,000 रुपये और एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी राउंड 1 रिजल्ट डेट
सीट आवंटन प्रक्रिया 29 से 30 जुलाई तक चलेगी और परिणाम 31 जुलाई को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को 1 से 6 अगस्त तक रिपोर्ट और ज्वाइन करना होगा। संस्थानों को 7 से 8 अगस्त तक उम्मीदवारों का डेटा अपलोड करना होगा।
मेडिकल और डेंटल कोर्स में प्रवेश के लिए नीट यूजी काउंसलिंग महत्वपूर्ण है। उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी करें और नवीनतम अपडेट के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
NEET UG 2025 Counselling: आवश्यक दस्तावेज
नीट यूजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- नीट प्रवेश पत्र
- नीट स्कोरकार्ड या रैंक लेटर
- कक्षा 10 व 12 का प्रमाण पत्र और मार्कशीट
- कक्षा 12 का प्रमाण पत्र और अंकतालिका
- पहचान प्रमाण (आधार/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट)
- 8 पासपोर्ट साइज फोटो
- प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांगजन प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
अगली खबर
]NEET PG 2025 City Intimation Slip: नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप कल होगी जारी, एडमिट कार्ड 31 जुलाई को
यह स्लिप उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी प्रदान करेगी। इसके बाद, नीट पीजी 2025 का एडमिट कार्ड 31 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर उपलब्ध होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम