NEET UG 2025 Counselling: नीट राउंड 2 के लिए एनआरआई छात्रों को जमा करने होंगे दस्तावेज, अंतिम तिथि 4 सितंबर
Santosh Kumar | September 2, 2025 | 04:13 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को अपने जरूरी दस्तावेज ug.nri.mcc@gmail.com पर ईमेल के जरिए भेजने होंगे। यह प्रक्रिया 4 सितंबर सुबह 11 बजे तक चलेगी।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 2 के लिए अनिवासी भारतीय (एनआरआई) छात्रों के लिए दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर, 2025 तय की है। यह घोषणा उन एनआरआई उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनआरआई कोटे के तहत आवेदन कर रहे हैं। उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज ईमेल के माध्यम से भेजने होंगे।
एमसीसी के अनुसार, एनआरआई कोटे के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी एनआरआई स्थिति साबित करने के लिए भारतीय दूतावास या विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है।
इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को पासपोर्ट कॉपी, वीजा कॉपी और शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज भी जमा करने होंगे। अगर कोई उम्मीदवार फर्जी या अधूरे दस्तावेज जमा करता है, तो उसकी सीट रद्द कर दी जाएगी।
NEET UG 2025 Counselling: ईमेल के जरिए भेजने होंगे दस्तावेज
उम्मीदवारों को अपने जरूरी दस्तावेज ug.nri.mcc@gmail.com पर ईमेल के जरिए भेजने होंगे। यह प्रक्रिया 4 सितंबर 2025 सुबह 11 बजे तक चलेगी। निर्धारित समय से पहले या बाद में भेजे गए ईमेल मान्य नहीं होंगे।
उम्मीदवारों को सभी दस्तावेज़ एक ही ईमेल पर भेजने होंगे। राउंड 2 के लिए दस्तावेज़ दोबारा भेजना ज़रूरी है, क्योंकि राउंड-1 में भेजे गए दस्तावेज मान्य नहीं होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं।
NEET UG 2025 Counselling: आवश्यक दस्तावेज
नीट राउंड 2 के लिए, एनआरआई उम्मीदवारों को समय सीमा से पहले ये दस्तावेज जमा करने होंगे-
- नीट यूजी प्रवेश पत्र और स्कोर कार्ड
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट+ उत्तीर्णता प्रमाणपत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- उम्मीदवार का पासपोर्ट (वैकल्पिक)
- माता-पिता/रिश्तेदार की एनआरआई स्थिति का प्रमाण- वैध पासपोर्ट, वीज़ा/निवास परमिट/वर्क परमिट, ओसीआई कार्ड/पीआईओ कार्ड, यदि लागू हो, सक्षम प्राधिकारी वाणिज्य दूतावास द्वारा जारी एनआरआई प्रमाणपत्र।
- एनआरआई रिश्तेदार और उम्मीदवार के बीच संबंध का प्रमाण पत्र, जो सक्षम राजस्व प्राधिकारी द्वारा फैमिली ट्री के माध्यम से जारी किया गया हो।
- एनआरआई रिश्तेदार द्वारा एक शपथ पत्र (नोटरीकृत) जिसमें यह बताया गया हो कि वे अध्ययन अवधि के दौरान उम्मीदवार के पूरे पाठ्यक्रम शुल्क और रहने के खर्च का वहन करेंगे, जो एनआरई बैंक खाता पासबुक द्वारा विधिवत समर्थित हो।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार