NEET Controversy: सरकार के खिलाफ राजस्थान यूथ कांग्रेस का 'रेल रोको अभियान', नीट परीक्षा रद्द करने की मांग
Press Trust of India | July 4, 2024 | 03:35 PM IST | 2 mins read
कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। पूनिया ने कहा कि राज्य में रेल रोको अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया है और केंद्र सरकार से नीट परीक्षा रद्द करने की मांग की जा रही है।
Download the NEET 2026 Free Mock Test PDF with detailed solutions. Practice real exam-style questions, analyze your performance, and enhance your preparation.
Download EBookनई दिल्ली: नीट यूजी 2024 परीक्षा में धांधली को लेकर देशभर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। राजस्थान यूथ कांग्रेस ने गुरुवार (4 जुलाई) को गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2024 को रद्द करने की मांग की। राज्य के अन्य शहरों में भी 'रेल रोको अभियान' के जरिए विरोध किया जा रहा है।
NEET 2026: Exam Centres List | Free NEET Coaching & Study Material
NEET Prep: Mock Test | 10 Years PYQ's | Syllabus
NEET 2026: Boards Cheat Sheet | Mind Maps & Diagrams Guide | Formula Sheet
Latest: Allied and Health Sciences | Paramedical Universities Accepting Applications
जयपुर में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता गांधी नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने हाथों में तख्तियां लिए हुए थे।
इसके साथ ही कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की। पूनिया ने कहा कि राज्य में रेल रोको अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया है और केंद्र सरकार से नीट परीक्षा रद्द करने की मांग की जा रही है।
Also read NEET 2024 Controversy: थलापति विजय ने किया नीट का विरोध, बोले- "एक राष्ट्र, एक पाठ्यक्रम संभव नहीं"
NEET 2024 Controversy: एसएफआई कार्यकर्ता का भी विरोध
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की छात्र शाखा, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं ने भी नीट 2024 और यूजीसी नेट परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अपनी एक दिवसीय छात्र हड़ताल के तहत आज, 4 जुलाई को दो विश्वविद्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान छात्रों ने कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय के गेट के सामने टायर जलाए। साथ ही प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने धरना भी दिया। छात्रों ने दोनों परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी की मांग की।
एसएफआई द्वारा हड़ताल के कारण कई विश्वविद्यालयों में कक्षाएं बाधित रहीं। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की जादवपुर विश्वविद्यालय इकाई के सदस्य अभिनब बसु ने कहा कि अधिकांश छात्रों ने प्रदर्शनकारिय़ों को समर्थन दिया है और उन्होंने किसी को भी परिसर में प्रवेश करने से नहीं रोका।
उन्होंने आगे कहा, ''हमारा शांतिपूर्ण विरोध दोपहर तक जारी रहेगा।'' छात्र संगठन की राज्य इकाई ने इस मुद्दे पर कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में पूरे दिन विरोध रैलियां आयोजित करने की योजना बनाई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी