NEET UG 2024 Application Correction: नीट यूजी आवेदन करेक्शन का आज आखिरी मौका, जल्दी करें
Saurabh Pandey | April 26, 2024 | 01:13 PM IST | 2 mins read
एनटीए की तरफ से नीट यूजी परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी इसकी मदद से अपने परीक्षा केंद्र और शहर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से नीट यूजी 2024 आवेदन पत्र की फोटो में सुधार करने का आज यानी 26 अप्रैल आखिरी दिन है। नीट यूजी पंजीकरण के दौरान कुछ उम्मीदवारों की अपलोड तस्वीरें निर्धारित मानक प्रारूप के अनुसार नहीं थीं, जिसके लिए एनटीए ने उम्मीदवारों को दो दिन यानी 25 और 26 अप्रैल तक इन तस्वीरों को सही प्ररूप में अपलोड करने का एक मौका दिया है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एनटीए की तरफ से कहा गया कि नीट यूजी 2024 के लिए पंजीकरण के दौरान उम्मीदवारों द्वारा अपलोड की गई तस्वीरों की जांच करने पर, यह देखा गया है कि कुछ उम्मीदवारों द्वारा अपलोड की गई तस्वीरें निर्धारित मानक प्रारूप/आवश्यक विशिष्टताओं के अनुसार नहीं हैं। ऐसे अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र रोके जाने की संभावना है। लिहाजा अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
एनटीए की तरफ से आगे कहा गया है कि ऐसे उम्मीदवारों को अपनी अग्रिम शहर सूचना पर्ची के टिप्पणी कॉलम को देखना चाहिए। यदि उम्मीदवार अपनी तस्वीर में बदलाव या सुधार करना चाहते हैं, तो वे आज रात 11.59 बजे तक ऐसा कर सकते हैं। इसके बाद, किसी भी सुधार पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड समय पर जारी करना सुनिश्चित करने के लिए ऐसा करना होगा।
NEET UG 2024 आवेदन सुधार की प्रक्रिया
- एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाएं।
- पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन करें।
- आपका आवेदन पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
- आवेदन पत्र चेक करें और फोटो में परिवर्तन या सुधार करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
- इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
परीक्षा तिथि
नीट यूजी परीक्षा 5 मई 2024 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा भारत और विदेश के विभिन्न केंद्रों पर पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। एनटीए जल्द ही नीट यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा।
एनटीए 24 अप्रैल को नीट यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। NEET UG 2024 City Intimation Slip डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर लॉगिन करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा