Saurabh Pandey | April 24, 2024 | 11:56 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2024 सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से जल्द ही नीट यूजी 2024 परीक्षा एडमिट कार्ड जारी किया जाने वाला है। परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाकर अपना नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एनटीए ने आज यानी 24 अप्रैल को नीट यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। NEET UG 2024 City Intimation Slip डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर लॉगिन करना होगा।
नीट यूजी सिटी स्लिप 2024 में विषय और उनके कोड के साथ आवेदक का नाम, जन्म तिथि और पंजीकरण संख्या जैसे महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार देख सकते हैं। इसके अलावा नीट यूजी शहर सूचना पर्ची 2024 पर परीक्षा शहर और केंद्र का पता भी दिया गया है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह एडमिट कार्ड नहीं है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 5 मई को नीट यूजी एंट्रेंस एग्जाम 2024 आयोजित किया जाएगी। नीट यूजी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित होगी। इस साल NEET UG परीक्षा 2024 के लिए 25 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा भारत सहित बाहर के विदेश में 14 शहरों में पेन और पेपर (ऑफलाइन) मोड में आयोजित की जाएगी।
जिन छात्रों ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अतिरिक्त विषय के रूप में अंग्रेजी के साथ-साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान या जैव प्रौद्योगिकी भी ली है, वे नीट-यूजी परीक्षा में उपस्थित होने के पात्र होंगे।
Also read NEET UG 2024 Exam City Slip: नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप neet.ntaonline.in पर जारी, करें डाउनलोड