NEET SS 2024 Registration: नीट एसएस रजिस्ट्रेशन आज से natboard.edu.in पर शुरू; 29, 30 मार्च को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | February 4, 2025 | 01:45 PM IST | 2 mins read
नोटिस में कहा गया कि, अभ्यर्थी सीधे 6 वर्षीय डॉ.एनबी पाठ्यक्रम को छोड़कर, सभी डॉ.एनबी सुपर-स्पेशलिटी पाठ्यक्रमों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - सुपर स्पेशिलिटी 2024 (NEET SS 2024) के लिए सूचना बुलेटिन जारी कर दिया है। इंफोर्मेशन ब्रोशर के अनुसार, नीट एसएस 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 4 फरवरी को दोपहर 3 बजे से शुरू की जाएगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनबीई की आफिशियल वेबसाइट https://natboard.edu.in के माध्यम से आखिरी तिथि 24 फरवरी तक या उससे पहले नीट एसएस 2024 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले सभी उम्मीदवार 27 फरवरी से 3 मार्च तक नीट एसएस एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकेंगे।
मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री/ प्रोविजनल पास सर्टिफिकेट (एमडी/ एमएस/ डीएनबी) या समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता हासिल करने वाले उम्मीदवार NEET-SS 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। MD/ MS/ DNB ब्रॉड स्पेशियलिटी/एलिजिबल फीडर क्वालीफिकेशन हासिल करने की कटऑफ तिथि 30 अप्रैल, 2025 तय की गई है।
नीट एसएस 2025 के तहत किसी एक समूह (Obstetrics & Gynaecology/Paediatrics/General Surgery Candidate) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 3,500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, दो समूह के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 7,000 तथा तीनों समूह के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट को 10,500 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
नीट एसएस 2024 एग्जाम का आयोजन 29 और 30 मार्च को किया जाएगा। नीट एसएस परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र 25 मार्च से नीट एसएस 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से नीट एसएस 2024 कटऑफ और नीट एसएस 2024 रिजल्ट की घोषणा 30 अप्रैल को की जाएगी।
नीट सुपर स्पेशिलिटी एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन DM, MCh और (पोस्ट एमडी/ एमएस/ डीएनबी) DrNB सुपरस्पेशलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। नीट एसएस 2024 प्रवेश परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनबीई की वेबसाइट पर जाकर नीट एसएस 2024 नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल