NEET Scam 2024: कोलकाता में नीट मेरिट लिस्ट में स्थान दिलाने के नाम पर ठगी, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Press Trust of India | June 26, 2024 | 12:01 PM IST | 2 mins read
अधिकारी ने बताया कि शिकायत में छात्र के पिता ने दावा किया है कि उन्होंने सौदे के लिए आरोपी द्वारा मांगे गए 12 लाख रुपये में से 5 लाख रुपये का भुगतान किया था।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा नीट यूजी 2024 में कई राज्यों से अनियमितताओं की खबरें आ रही हैं। इस बीच कोलकाता में शिक्षण संस्थान से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उस पर एक छात्र के माता-पिता से पैसे लेकर उसे नीट मेरिट लिस्ट में जगह दिलाने का वादा करने का आरोप है। पुलिस ने बुधवार (26 जून) को यह खबर मीडिया से साझा की।
पुलिस ने बताया कि कोलकाता स्थित एक शिक्षण संस्थान से जुड़े एक व्यक्ति को एक छात्र के माता-पिता से पैसे लेने और उसे नीट मेरिट लिस्ट 2024 में जगह दिलाने का वादा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने छात्र को कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने का आश्वासन दिया था।
पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "शेक्सपियर सरणी पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर हमने आरोपी को मंगलवार (25 जून) रात को गिरफ्तार कर लिया। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि वह किसी रैकेट में शामिल तो नहीं है।"
बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा मई में आयोजित नीट यूजी 2024 में अनियमितताओं के कई आरोप हैं। अधिकारी ने बताया कि अपनी शिकायत में छात्र के पिता ने दावा किया है कि उन्होंने सौदे के लिए आरोपी द्वारा मांगे गए 12 लाख रुपये में से 5 लाख रुपये का भुगतान किया था।
NEET Scam 2024: सीबीआई अन्य राज्यों में कर रही जांच
सूत्रों ने बताया कि नीट पेपर लीक की जांच कर रहे सीबीआई जांचकर्ताओं ने 25 जून को फिर से शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों से मुलाकात की, जहां पिछले महीने की शुरुआत में इस संबंध में पहला मामला दर्ज किया गया था।
डीआईजी और डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी वाली केंद्रीय एजेंसी की टीम ने सोमवार को पहली बार शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन के साथ मामले पर चर्चा की। सीबीआई के अधिकारियों ने दिन में बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की।
बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने मामले की जांच “पूरी” कर ली है। ईओयू ने मामले के सिलसिले में मुख्य संदिग्ध सिकंदर यादवेंदु, उसके सहयोगियों, कुछ उम्मीदवारों और उनके माता-पिता सहित कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया। वे सभी अब न्यायिक हिरासत में हैं।
बताया जा रहा है कि सीबीआई की दो सदस्यीय टीम पटना के एक घर में भी गई थी, जहां से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और पुलिस ने 5 मई को सबूत जुटाए थे, जब देशभर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा मेडिकल प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके अलावा सीबीआई की एक टीम गुजरात के गोधरा में भी जांच कर रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार