NEET PG Admit Card 2024: नीट पीजी हाल टिकट natboard.edu.in पर 8 अगस्त को होगा जारी; परीक्षा पैटर्न जानें
Abhay Pratap Singh | August 5, 2024 | 03:16 PM IST | 1 min read
नीट पीजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) इस सप्ताह नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - पीजी 2024 (NEET PG 2024) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर नीट पीजी हाल टिकट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, एनबीईएमएस NEET PG 2024 एडमिट कार्ड 8 अगस्त को जारी करेगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी। हालांकि, इससे पहले नीट पीजी 2024 का आयोजन 23 जून को किया जाना था। NEET PG 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीट पीजी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
नीट पीजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2024 में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। नीट पीजी पेपर 800 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। नीट पीजी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
NEET PG Admit Card Link 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से नीट पीजी हाल टिकट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे:
- राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- ‘नवीनतम अपडेट’ सेक्शन के अंतर्गत NEET PG 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर जाएं।
- उम्मीदवार लॉगिन विंडों में NEET PG 2024 आवेदन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद नीट पीजी एडमिट कार्ड लैपटॉप या मोबाइल के स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार अपना नीट पीजी एडमिट कार्ड 2024 जांचें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार