NEET PG 2024: नीट पीजी परीक्षा सफलतापूर्वक हुई समाप्त, 2 लाख से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल
Abhay Pratap Singh | August 12, 2024 | 12:24 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी के संचालन की निगरानी के लिए 1,950 से अधिक स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ताओं और 300 उड़न दस्ते के सदस्यों को परीक्षा केंद्रों में तैनात किया गया था।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) द्वारा कल यानी 11 अगस्त को नीट पीजी 2024 एग्जाम दो पालियों में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर 2024 (NEET PG 2024) में कुल 228,540 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। नीट पीजी एक मेडिकल प्रवेश परीक्षा है।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) द्वारा नीट पीजी 2024 परीक्षा रविवार को देशभर के 170 शहरों में बनाए गए 416 केंद्रों पर आयोजित हुई। इससे पहले नीट पीजी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 23 जून को आयोजित होनी थी। हालांकि, परीक्षा की शुचिता के चलते 11 अगस्त के लिए स्थगित कर दी गई थी।
आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, “सबसे अच्छे और बेहतर केंद्रों का चयन सुनिश्चित करने के लिए नीट पीजी 2024 परीक्षा एक ही दिन में दो शिफ्ट में आयोजित की गई।” जहां भी संभव हुआ अभ्यर्थियों को उनके संबंधित राज्यों में ही नीट पीजी 2024 परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए।
Also read NEET PG 2024: एम्स दिल्ली की पद्धति से तैयार होगा नीट पीजी रिजल्ट; एनबीईएमएस ने जारी किया नोटिस
विज्ञप्ति में कहा गया है कि परीक्षा के सफल संचालन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने एनबीईएमएस और उनकी टीमों के साथ मिलकर कड़ी निगरानी रखी। नीट पीजी के सुरक्षित और कुशल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए एनबीईएमएस ने दिल्ली स्थित अपने द्वारका कार्यालय में एक केंद्रीय कमांड सेंटर स्थापित किया।
नीट पीजी के संचालन की निगरानी के लिए 1,950 से अधिक स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ताओं और 300 उड़न दस्ते के सदस्यों को परीक्षा केंद्रों में तैनात किया गया था। परीक्षा से संबंधित गलत सूचना को रोकने के लिए एनबीईएमएस ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी, ताकि हितधारकों को केवल सटीक जानकारी ही दी जा सके।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों के बीच घनिष्ठ समन्वय के साथ-साथ बढ़ाए गए सुरक्षा उपायों से नीट पीजी का सुरक्षित और सुचारू संचालन सफलतापूर्वक सुनिश्चित हुआ, जिससे परीक्षा की अखंडता बनी रही। बता दें, नीट पीजी का आयोजन विभिन्न पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार