NEET PG Counselling Schedule 2024: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल mcc.nic.in पर जारी, चॉइस फिलिंग, सीट आवंटन
Saurabh Pandey | September 9, 2024 | 04:47 PM IST | 2 mins read
पिछले हफ्ते, एनबीईएमएस ने अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए नीट पीजी परिणाम या मेरिट सूची 4 सितंबर को natboard.ecu.in और nbe.edu.in पर जारी किया था।
Know your admission chances for MD/MS/Diploma in All India Quota & State Level Counselings
Predict Nowनई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) नीट पीजी काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक नीट पीजी काउंसलिंग पंजीकरण और शुल्क का भुगतान 20 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर शुरू होगा, उम्मीदवार 26 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Latest: NEET PG Previous Year Sample/Question Papers. Free Download
Don't Miss: Quick Guide to NEET PG 2023 Exam, Admission, Seats, Fees and more. Download EBook
Recommended: Use NEET PG College Predictor to check previous year MD/MS/DNB courses cut off for All India and State level seats Use Now
बोर्ड ने कहा कि ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए अलग एआईक्यू स्कोरकार्ड 10 सितंबर या उसके बाद nbe.edu.in पर जारी किए जाएंगे। एआईक्यू मेरिट सूची में उम्मीदवार की समग्र रैंक और उसकी श्रेणी (ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस) के लिए उम्मीदवार की रैंक का उल्लेख एआईक्यू स्कोरकार्ड पर किया जाएगा।
NEET PG Counselling Schedule 2024: राउंड 1 शेड्यूल
- नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 पंजीकरण, शुल्क भुगतान - 20 सितंबर से 26 सितंबर 2024 तक
- चॉइस फिलिंग-लॉकिंग - 23 सितंबर से 26 सितंबर 2024 तक
- सीट आवंटन की प्रक्रिया - 27 सितंबर से 29 सितंबर 2024 तक
- सीट आवंटन रिजल्ट - 30 सितंबर 2024
- आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग - 1 अक्टूबर 2024 से 8 अक्टूबर 2024 तक
- अभ्यर्थियों द्वारा जमा किए गए डेटा का संस्थानों द्वारा सत्यापन - 9 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2024 तक
NEET PG Counselling Schedule 2024: राउंड 2 शेड्यूल
- नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 2 पंजीकरण, शुल्क भुगतान - 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2024 तक
- चॉइस फिलिंग-लॉकिंग - 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2024 तक
- सीट आवंटन की प्रक्रिया - 22 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2024 तक
- सीट आवंटन रिजल्ट - 24 अक्टूबर 2024
- आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग - 25 अक्टूबर 2024 से 2 नवंबर 2024 तक
- अभ्यर्थियों द्वारा जमा किए गए डेटा का संस्थानों द्वारा सत्यापन - 3 नवंबर से 5 नवंबर 2024 तक
NEET PG Counselling Schedule 2024: राउंड 3 शेड्यूल
- नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 3 पंजीकरण, शुल्क भुगतान - 7 नवंबर से 12 नवंबर 2024 तक
- चॉइस फिलिंग-लॉकिंग - 8 नवंबर से 12 नवंबर 2024 तक
- सीट आवंटन की प्रक्रिया - 13 नवंबर से 15 नवंबर 2024 तक
- सीट आवंटन रिजल्ट - 16 नवंबर 2024
- आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग - 17 नवंबर 2024 से 25 नवंबर 2024 तक
- अभ्यर्थियों द्वारा जमा किए गए डेटा का संस्थानों द्वारा सत्यापन - 26 नवंबर 2024 तक
NEET PG Counselling Schedule 2024: स्ट्रे वैकेंसी राउंड
- नीट पीजी काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड पंजीकरण, शुल्क भुगतान - 28 नवंबर से 2 दिसंबर 2024 तक
- चॉइस फिलिंग-लॉकिंग - 29 नवंबर से 2 दिसंबर 2024 तक
- सीट आवंटन की प्रक्रिया - 3 दिसंबर से 4 दिसंबर 2024 तक
- सीट आवंटन रिजल्ट - 5 दिसंबर 2024
- आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग - 6 दिसंबर से 10 दिसंबर 2024 तक
बता दें कि नीट पीजी परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की गई थी और परिणाम 23 अगस्त को घोषित किया गया था। 50 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए मेरिट सूची 4 सितंबर को natboard.ecu.in और nbe.edu.in पर जारी की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें