Saurabh Pandey | August 8, 2024 | 07:59 AM IST | 2 mins read
NEET PG प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन मोड में एक दिन और एक सत्र में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Now
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) आज यानी 8 अगस्त को नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड जारी करेगा। नीट पीजी परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
एनबीईएमएस ने अभी तक एडमिट कार्ड जारी करने का समय आधिकारिक नोटिस पर साझा नहीं किया गया है। आवंटित परीक्षा शहर में परीक्षा केंद्र स्थल की सूचना एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी।
NEET PG परीक्षा 11 अगस्त 2024 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीबीटी मोड में एक दिन और एक सत्र में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न में केवल अंग्रेजी भाषा में 4 प्रतिक्रिया विकल्प होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न में दिए गए 4 विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करना आवश्यक है। परीक्षा के लिए समय 3 घंटे 30 मिनट होगा।
Also read Gujarat NEET UG Counselling 2024: गुजरात नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू, अंतिम तिथि 13 अगस्त
उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र में दिए गए समय के अनुसार परीक्षा स्थल के 'रिपोर्टिंग काउंटर' पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा केंद्र में जाने पर भीड़ से बचने के लिए, उम्मीदवारों को रिपोर्ट करने के लिए अलग-अलग समय स्लॉट होंगे। रिपोर्टिंग काउंटर परीक्षा शुरू होने के समय से 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा। इससे सुरक्षा जांच, पहचान सत्यापन और परीक्षा के लिए चेकिंग के लिए समय मिल सकेगा।
नीट-पीजी देश भर के मेडिकल कॉलेजों द्वारा प्रस्तावित सभी पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी पाठ्यक्रमों, पोस्ट एमबीबीएस डायरेक्ट 6-वर्षीय डीआरएनबी पाठ्यक्रमों और एनबीईएमएस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।