Saurabh Pandey | September 23, 2025 | 07:04 PM IST | 1 min read
सुप्रीम कोर्ट अब 26 सितंबर को नीट पीजी 2025 पारदर्शिता याचिका पर सुनवाई करेगा। मेडिकल उम्मीदवारों और कई छात्र समूहों ने नीट पीजी स्कोर में 50 से 150 अंकों तक की विसंगतियों को लेकर चिंता जताई थी।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2025 के रोके गए परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम लॉट 2 के लिए जारी किया गया है और इसे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर देखा जा सकता है।
NEET-PG 2025 का परिणाम 19 अगस्त 2025 को जारी किया गया था, जिसमें 7 अभ्यर्थियों के परिणाम "विथहेल्ड" घोषित किए गए थे। एनबीईएमएस परीक्षा आचार समिति की 4 सितंबर 2025 को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अब इन्हें घोषित कर दिया गया है।
एनबीईएमएस रिजल्ट नोटिस में लिखा है कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET PG 2025) का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम लॉट 2 के लिए जारी किया गया है और इसे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर देखा जा सकता है।
एप्लीकेशन आईडी | रोल नंबर | कुल अंक (800 में से) | NEET-PG 2025 रैंक |
---|---|---|---|
PG25221215 | 25661045836 | 62 | 225502 |
PG25109183 | 25661099946 | 167 | 180109 |
PG25113640 | 25661100240 | 164 | 182107 |
PG25095429 | 25661111039 | 145 | 193025 |
PG25156251 | 25661146618 | 152 | 189331 |
PG25046789 | 25661198284 | 104 | 213462 |
PG25236085 | 25661235106 | 226 | 143757 |
Also read NEET PG Scorecard 2025 Out: नीट पीजी स्कोरकार्ड जारी, natboard.edu.in से करें डाउनलोड
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पीजी 2025 में पारदर्शिता से संबंधित याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह मामला, जो पहले आज के लिए निर्धारित था, दो सप्ताह के लिए टाल दिया गया है,
Santosh Kumar