NEET PG Result 2024: नीट पीजी परिणाम में चंड़ीगढ़ के 23 वर्षीय डॉक्टर वैभव गर्ग ने किया टॉप
Abhay Pratap Singh | August 27, 2024 | 07:43 AM IST | 2 mins read
एचटी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नीट पीजी 2024 परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 1 (AIR-1) के साथ डॉ गर्ग ने देश भर में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा 23 अगस्त 2024 को घोषित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर 2024 (NEET PG 2024) परिणाम में चंड़ीगढ़ के डॉक्टर वैभव गर्ग ने टॉप किया है। डॉ. वैभव ने हाल ही में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) से एमबीबीएस की डिग्री पूरी की है।
एचटी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नीट पीजी 2024 परीक्षा में डॉ वैभव गर्ग ने अखिल भारतीय रैंक 1 (AIR-1) के साथ देश भर में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। 23 वर्षीय अभ्यर्थी डॉ वैभव गर्ग ने नीट पीजी 2024 में 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। वह जीरकपुर के ढकोली के रहने वाले हैं।
डॉ वैभव गर्ग ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ में की है। सेक्टर 26 स्थित सेंट जॉन्स हाई स्कूल से कक्षा 10वीं और श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेजिएट पब्लिक स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की है। डॉ गर्ग ने आगे बताया कि मानव शरीर के बारे में अधिक जानने की जिज्ञासा ही 12वीं के बाद चिकित्सा को बढ़ावा देने का मुख्य कारण था।
Also read NEET PG Admission 2024: नीट पीजी व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 30 अगस्त को nbe.edu.in पर होंगे जारी
इससे पहले, साल 2018 में डॉ वैभव गर्ग ने NEET UG परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 69 (AIR 69) हासिल की थी। डॉ गर्ग दिल्ली के किसी भी टॉप कॉलेज से एमडी मेडिसिन करना चाहते हैं। वहीं, एम्स पीजी पाठ्यक्रमों के लिए अपनी परीक्षा नवंबर के आसपास आयोजित करेगा। वह इसमें भी शामिल होना चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि, “एमबीबीएस का पूरा पांचवां साल इस परीक्षा की तैयारी के लिए समर्पित होना चाहिए। हमारे पास इंटर्नशिप भी है, लेकिन कुछ छात्र इंटर्नशिप खत्म होने के बाद तैयारी शुरू करना पसंद करते हैं, जिससे उन्हें नुकसान होता है।” उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से दूर रहना ही उनकी सफलता का मंत्र है।
नीट पीजी टॉपर वैभव गर्ग ने कहा, “ईश्वर ने मानव शरीर को एक शक्तिशाली मशीन बनाया है और शुरू से ही मुझे यह जानने में दिलचस्पी थी कि यह मशीन कैसे काम करती है।” नीट पीजी की तैयारी के बारे में बात करते हुए गर्ग ने कहा कि शुरुआत में इंटर्नशिप के चलते केवल 3-4 घंटे पढ़ाई के लिए मिलते थे, लेकिन बाद में उन्होंने 12 घंटे पढ़ाई शुरू कर दी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार