NEET PG 2024: एनबीईएमएस तैयार करेगा राज्य-विशिष्ट मेरिट सूची; 5 नवंबर तक पंजीकरण पूरा करने का सुझाव
Santosh Kumar | October 29, 2024 | 08:49 AM IST | 1 min read
बोर्ड ने राज्य प्राधिकारियों से काउंसलिंग के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की पूरी सूची 6 नवंबर 2024 तक एनबीईएमएस को भेजने को कहा है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल एग्जामिनेशन (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2024 के लिए राज्य-विशिष्ट मेरिट सूची तैयार करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय 28 अक्टूबर को एक वर्चुअल बैठक में लिया गया, जिसमें राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी), मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी), एनबीईएमएस और राज्य काउंसलिंग प्राधिकरण के अधिकारी शामिल हुए।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
बैठक के दौरान, एनबीईएमएस ने राज्यों से नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए वन-टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपनाने को कहा है। मीटिंग में राज्य अधिकारियों को 5 नवंबर, 2024 तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
बोर्ड ने अधिकारियों से राज्य काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की पूरी सूची 6 नवंबर, 2024 तक एनबीईएमएस को भेजने को कहा है। यह डेटा पासवर्ड से सुरक्षित एमएस एक्सेल फाइल में होना चाहिए, जिसका पासवर्ड अलग से देना होगा।
Also read NEET PG Supreme Court Hearing: एनबीई ने आंसर-की जारी करने से किया इनकार, नीट पीजी की सुनवाई फिर टली
हरियाणा, गोवा खुद तैयार करेंगे मेरिट सूची
एनबीईएमएस राज्य अधिकारियों से आवश्यक डेटा प्राप्त करने के एक सप्ताह के भीतर राज्यवार मेरिट सूची जारी करेगा। जानकारी के अनुसार, एनबीईएमएस के अतिरिक्त निदेशक (मेडिकल) एन इबोइमा मंगांग इस प्रक्रिया के लिए संपर्क का एकल बिंदु होंगे।
एनएमसी सचिव ने कहा कि राज्य काउंसलिंग अधिकारियों द्वारा एनबीईएमएस को पंजीकरण डेटा भेजने और एनबीईएमएस द्वारा राज्यवार मेरिट सूची जारी करने की तारीख एमसीसी और एनएमसी की वेबसाइटों पर दी जाएगी।
यह जानकारी सभी राज्य परामर्श प्राधिकरणों को ईमेल के माध्यम से भी भेजी जाएगी। इसके अलावा, हरियाणा और गोवा जैसे राज्य, जो इन-सर्विस उम्मीदवारों को अतिरिक्त प्रोत्साहन अंक नहीं देते हैं, वे अपनी राज्य मेरिट सूची स्वयं तैयार करेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार