NEET PG Final Edit Window: नीट पीजी फाइनल एडिट विंडो natboard.edu.in पर ओपन, आवेदन पत्र सुधार का अंतिम मौका
Saurabh Pandey | June 7, 2024 | 04:15 PM IST | 1 min read
नीट पीजी 2024 फाइनल एडिट विंडो बंद होने के बाद अपनी उम्मीदवारों को गलतियों को सुधारने का कोई अतिरिक्त मौका नहीं दिया जाएगा।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) की तरफ से नीट पीजी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में वांछित सुधार करने के लिए फाइनल एडिट विंडो आज यानी 7 जून से खोली गई है। जो उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में संशोधन करना चाहते हैं, वे एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर आवेदन पत्र में फाइनल संशोधन कर सकते हैं।
नीट पीजी फाइनल एडिट विंडो 7 जून से 10 जून 2024 (रात 11:55 बजे तक) तक खुली रहेगी। उम्मीदवार अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान को एडिट कर सकते हैं।
NEET PG 2024: नीट पीजी परीक्षा डिटेल
नीट पीजी फाइनल एडिट विंडो के बाद नीट पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 18 जून, 2024 को जारी किए जाएंगे, जबकि परीक्षा 23 जून, 2024 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार नीट पीजी रिजल्ट 15 जुलाई 2024 को जारी किया जाएगा। यह परीक्षा लगभग 19,953 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी), 10,821 मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस), 1,979 पीजी डिप्लोमा और 1,388 डीएनबी सीईटी सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
NEET PG 2024: फाइनल सुधार का तरीका
- सबसे पहले एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- पंजीकृत उम्मीदवार जिन्होंने अपना आवेदन पत्र जमा कर दिया हैस उन्हें लॉगिन करना होगा।
- अब एडिट करने का विकल्प स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसके बाद आवश्यक संशोधन करें और सबमिट करें।
- नीट पीजी आवेदन पत्र सुधार पेज का प्रिंट आउट ले लें।
अगली खबर
]NEET UG Result 2024: प्रियंका गांधी ने नीट यूजी रिजल्ट पर उठाए सवाल, छात्रों के आरोपों पर चुप क्यों है सरकार?
इसी कड़ी में शुक्रवार (7 जून) को प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार से नीट परीक्षा परिणामों में कथित अनियमितताओं से जुड़े जायज सवालों के जवाब मांगे हैं। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए अपनी बात रखी है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल