Saurabh Pandey | December 19, 2025 | 08:30 PM IST | 1 min read
इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में कुल 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 51 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जहां विशेष निगरानी के साथ परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने परीक्षा कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की है।
Half Yearly QP's 2025-26: Maths | Sanskrit | Science | SST | English | Hindi
Latest: Best Courses After 10th | Best Stream After Class 10th
Don't Miss: RBSE Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
बोर्ड सचिव के अनुसार राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से प्रारंभ होकर 11 मार्च 2026 तक चलेंगी।
आरबीएसई बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा के दौरान कुल 6 दिन की छुट्टियां रहेंगी। इनमें 4 रविवार, होली और धुलंडी के दो अवकाश शामिल हैं। इन छुट्टियों के कारण परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। बोर्ड का मानना है कि त्योहारों की छुट्टियां छात्रों के मानसिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करेंगी।
इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में कुल 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 51 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जहां विशेष निगरानी के साथ परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इन संवेदनशील केंद्रों पर वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे कि नकल और अनुचित गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा सके।