NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी राउंड 1 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, रिपोर्टिंग प्रक्रिया कल से शुरू
Santosh Kumar | November 20, 2024 | 01:04 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2024 सीट आवंटन परिणाम एमडी, एमएस और डीएनबी में 50% ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) सीटों पर प्रवेश के लिए जारी किया गया है।
Get complete details on the NEET PG 2026 syllabus, including subject-wise topics, weightage, and important areas to focus on for effective exam preparation.
Download nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के राउंड 1 के लिए अंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के लिए आवेदन किया था, वे अपना सीट आवंटन परिणाम एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर देख सकते हैं। नीट पीजी राउंड 1 के लिए रिपोर्टिंग प्रक्रिया कल यानी 21 नवंबर से शुरू होगी।
एमसीसी नीट पीजी 2024 सीट आवंटन परिणाम एमडी, एमएस और डीएनबी में 50% ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) सीटों पर प्रवेश के लिए जारी किया गया है। आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है।
नीट पीजी 2024 प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम 19 नवंबर को जारी किया गया था। नीट पीजी 2024 सीट अलॉटमेंट मेरिट रैंक, चॉइस फिलिंग, सीट उपलब्धता और आरक्षण नीतियों के आधार पर जारी किया जाता है।
NEET PG Counselling 2024: राउंड 2 रजिस्ट्रेशन 4 दिसंबर से
जारी नोटिस के अनुसार जिन अभ्यर्थियों की उसी संस्थान एवं विषय में श्रेणी या कोटा बदल गया है, उन्हें ऑनलाइन रिलीविंग लेटर प्राप्त कर आवंटित संस्थान से परिवर्तित श्रेणी या परिवर्तित कोटे वाली सीट पर प्रवेश लेना होगा।
ऐसे अभ्यर्थियों को परिवर्तित श्रेणी या कोटा सीट के लिए नया ऑनलाइन जनरेटेड एडमिट कार्ड प्राप्त करना होगा, अन्यथा प्रवेश न मिलने के कारण आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी। नीट पीजी राउंड 2 रजिस्ट्रेशन 4 दिसंबर से शुरू होगा।
Also read NEET PG 2024: नीट पीजी रिजल्ट याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, जानें अगली हियरिंग डेट
NEET PG 2024 Counselling: आवश्यक दस्तावेज
शेड्यूल के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का डेटा सत्यापन 28 और 29 नवंबर को निर्धारित है। नीट पीजी काउंसलिंग 2024 रिपोर्टिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- नीट पीजी एडमिट कार्ड 2024
- नीट पीजी 2024 परिणाम
- कक्षा 10 की मार्कशीट
- एमबीबीएस की मार्कशीट
- एमबीबीएस डिग्री प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- इंटर्नशिप पूरा होने का प्रमाणपत्र
- एमसीआई द्वारा जारी स्थायी या अनंतिम पंजीकरण प्रमाणपत्र
- वैध फोटो पहचान प्रमाण (पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, आधार कार्ड)
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा