Trusted Source Image

NEET MDS Cunselling Schedule 2026: नीट एमडीएस काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 18 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Saurabh Pandey | August 15, 2026 | 12:45 PM IST | 2 mins read

नीट एमडीएस काउंसलिंग 2026 के राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और ऑनलाइन स्ट्रे राउंड काउंसलिंग की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। काउंसलिंग शेड्यूल में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग, और सीट अलॉटमेंट के नतीजों की तारीखें शामिल हैं।

एमसीसी ने नीट एमडीएस काउंसलिंग 2026 का इन्फॉर्मेशन बुलेटिन भी जारी कर दिया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमसीसी ने नीट एमडीएस काउंसलिंग 2026 का इन्फॉर्मेशन बुलेटिन भी जारी कर दिया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट एमडीए 2026 काउंसलिंग के सभी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। नीट एमडीएस काउंसलिंग 2026 की तारीखें राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और ऑनलाइन स्ट्रे राउंड काउंसलिंग के लिए घोषित की गई हैं। काउंसलिंग शेड्यूल में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिं- लॉकिंग और सीट अलॉटमेंट के नतीजों की तारीखें शामिल हैं।

एमसीसी ने पहले ही नीट एमडीएस काउंसलिंग 2026 का इन्फॉर्मेशन बुलेटिन भी जारी कर दिया है। इन्फॉर्मेशन बुलेटिन डाउनलोड करने का लिंक mcc.nic.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। उम्मीदवार नीट एमडीएस काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए इन्फॉर्मेशन बुलेटिन देख सकते हैं।

नीट एमडीएस राउंड 1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 18 अगस्त 2026 से शुरू होगा। उम्मीदवार 23 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 19 अगस्त से 23 अगस्त के बीच पूरी की जा सकेगी। वहीं सीट आवंटन के लिए प्रोसेसिंग 23 और 24 अगस्त तक चलेगी, जबकि सीट आवंटन रिजल्ट 26 अगस्त को जारी किया जाएगा।

NEET MDS Counselling 2026: राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग प्रक्रिया
समय-सीमा

पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान

18 अगस्त से 23 अगस्त, 2026 (दोपहर 3 बजे तक)

चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग

19 अगस्त से 23 अगस्त, 2026 (रात 11 बजे तक)

सीट आवंटन प्रक्रिया

24 अगस्त से 25 अगस्त, 2026

आवंटन परिणाम

26 अगस्त, 2026

रिपोर्टिंग एवं प्रवेश

27 अगस्त से 1 सितंबर, 2026

संस्थानों द्वारा प्रवेशित उम्मीदवारों का सत्यापन

2 सितंबर, 2026

NEET MDS Counselling 2026: राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग प्रक्रिया
समय-सीमा

पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान

3 सितंबर से 8 सितंबर, 2026 (दोपहर 3 बजे तक)

चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग

5 सितंबर से 9 सितंबर, 2026 (सुबह 10 बजे तक)

सीट आवंटन प्रक्रिया

9 सितंबर से 10 सितंबर, 2026

आवंटन परिणाम

11 सितंबर, 2026

रिपोर्टिंग एवं प्रवेश

12 सितंबर से 18 सितंबर, 2026

संस्थानों द्वारा प्रवेशित उम्मीदवारों का सत्यापन एवं MCC द्वारा डेटा साझा करना

19 सितंबर, 2026

Also read HP NEET UG Counselling 2026: एचपी नीट काउंसलिंग शेड्यूल जारी, आवेदन शुरू, प्रोविजनल मेरिट लिस्ट डेट 18 अगस्त

NEET MDS Counselling 2026: राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग प्रक्रिया
समय-सीमा

पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान

22 सितंबर से 27 सितंबर, 2026 (दोपहर 3 बजे तक)

चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग

23 सितंबर से 28 सितंबर, 2026 (सुबह 10 बजे तक)

सीट आवंटन प्रक्रिया

28 सितंबर से 29 सितंबर, 2026

आवंटन परिणाम

30 सितंबर, 2026

रिपोर्टिंग

1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर, 2026

संस्थानों द्वारा प्रवेशित उम्मीदवारों का सत्यापन एवं MCC द्वारा डेटा साझा करना

9 अक्टूबर, 2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications