NEET MDS Counselling 2024: नीट एमडीएस काउंसलिंग राउंड 3 पंजीकरण की आखिरी तिथि आज
Abhay Pratap Singh | August 18, 2024 | 10:42 AM IST | 2 mins read
एमसीसी 19, 20 अगस्त 2024 को नीट एमडीएस रैंक, सीट उपलब्धता और आरक्षण मानदंड के आधार पर सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू करेगी।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MMC) की ओर से आज यानी 18 अगस्त को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) 2024 राउंड 3 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर नीट एमडीएस 2024 काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
नीट एमडीएस काउंसिंग शेड्यूल के अनुसार, NEET MDS 2024 च्वाइस-फिलिंग प्रक्रिया का उपयोग करने की अंतिम तिथि आज 18 अगस्त को रात 11:55 बजे तक है। एमसीसी 19, 20 अगस्त को NEET MDS रैंक, सीट उपलब्धता और आरक्षण मानदंड के आधार पर सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू करेगी।
NEET MDS सीट आवंटन परिणाम की घोषणा 21 अगस्त को की जाएगी। नीट एमडीएस काउंसलिंग 2024 राउंड 3 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 22 अगस्त से 28 अगस्त के बीच आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। संस्थान द्वारा 29 और 30 अगस्त को शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन शुरू किया जाएगा।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी रिक्त सीटों के लिए नीट एमडीएस काउंसलिंग 2024 स्ट्रे राउंड 2 सितंबर से आयोजित करेगी और 7 सितंबर को सीट आवंटन परिणाम की घोषणा करेगी। नीट एमडीएस काउंसलिंग 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थी एमसीसी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NEET MDS 2024 Counselling: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवार नीचे दी गई NEET MDS 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची देख सकते हैं:
- नीट एमडीएस 2024 परिणाम।
- बीडीएस की मार्कशीट।
- नीट एमडीएस एडमिट कार्ड।
- बीडीएस डिग्री या प्रोविजनल सर्टिफिकेट।
- संस्थान के प्रमुख से इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र, जिसमें बताया गया हो कि अभ्यर्थी ने 30 जून को या उससे पहले इंटर्नशिप पूरी कर ली है।
- भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) या राज्य चिकित्सा परिषद (एसएमसी) से स्थायी या प्रोविजनल पंजीकरण प्रमाणपत्र।
- जन्म तिथि प्रमाण के लिए हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी प्रमाणपत्र या कोई अन्य दस्तावेज।
- वैध पहचान प्रमाण (पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट या आधार कार्ड)।
- अंग्रेजी या हिंद में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी एससी/एसटी प्रमाण पत्र।
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी ओबीसी प्रमाण पत्र (क्रीमी लेयर से संबंधित न होने वाले उम्मीदवारों पर लागू)।
- अधिकृत मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांग प्रमाण पत्र।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल