NEET MDS 2026: नीट एमडीएस के लिए रजिस्ट्रेशन 14 मार्च से natboard.edu.in पर होगा शुरू, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | March 13, 2026 | 06:32 PM IST | 2 mins read
नीट-एमडीएस 2026 के लिए आवेदन केवल एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने का कोई अन्य माध्यम नहीं है। किसी भी अन्य माध्यम से जमा किए गए आवेदन को तुरंत खारिज कर दिया जाएगा।
Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.
Try Nowनई दिल्ली : आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने नीट एमडीएस 2026 पंजीकरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नीट एमडीएस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल 14 मार्च दोपहर 3 बजे से आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 मार्च (रात 11:55 बजे) तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने आवेदन जमा करने की अवधि के दौरान अपने आवेदन शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया है, उन्हें ही 4 से 6 अप्रैल 2026 तक अपने आवेदनों को संपादित करने की अनुमति दी जाएगी। एडिट विंडो के दौरान कोई नया आवेदन पंजीकृत नहीं किया जा सकता और न ही भुगतान किया जा सकता है।
उम्मीदवार का नाम, परीक्षा शहर, राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और ईमेल आईडी को छोड़कर किसी भी जानकारी को एडिट विंडो के दौरान बदला या सुधारा जा सकता है। विंडो बंद होने से पहले जानकारी को कितनी भी बार संपादित किया जा सकता है। अंतिम बार जमा की गई जानकारी ही रिकॉर्ड में सेव की जाएगी।
NEET MDS 2026: शैक्षणिक योग्यता
नीट एमडीएस 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारतीय दंत चिकित्सा परिषद (डीसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की डिग्री होना अनिवार्य है।
NEET MDS 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क
|
उम्मीदवार की श्रेणी
|
परीक्षा शुल्क
|
|
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (General, OBC and EWS)
|
3,500 रुपये
|
|
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग (SC, ST and PWD)
|
2,500
रुपये
|
NEET MDS 2026 Exam Date: परीक्षा तिथि
एनबीईएमएस की तरफ से नीट एमडीएस 2026 परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित प्लेटफॉर्म पर 2 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 29 अप्रैल को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
NEET MDS 2026 Exam Date: डेमो टेस्ट
उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रारूप से परिचित कराने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर एक डेमो टेस्ट उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार संभावित रूप से 20 अप्रैल 2026 से डेमो टेस्ट का उपयोग कर सकेंगे।
अगली खबर
]NEET UG 2026 Correction Window: नीट एप्लीकेशन करेक्शन विंडो neet.nta.nic.in पर ओपन, 14 मार्च तक करें सुधार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 12 मार्च को दोपहर 12 बजे से नीट यूजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन की सुविधा शुरू की है, और यह 14 मार्च को रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम